अपने बच्चों के लिए बनाएं क्रीमी एग रोल

-

अंडे हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। आपको बता दें कि अंडे में पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाया जाता हैं। यह बच्चों के स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। अगर रोटी के साथ अंड़ों का सेवन किया जाएं तो इसके गुण और भी बढ़ जाते हैं। इसे डिश को बनाना भी आसान हैं। यह बच्चों को काफी पसंद आती है। तो आइए जानते हैं क्रीमी एग रोल बनाने की विधि के बारे में।

यह भी पढ़ें – मेहमानों को चाय के साथ सर्व करें टेस्टी ब्रेड रोल

क्रीमी एग रोल के लिए जरुरी सामग्री –

• तेल – 1 चम्मच
• प्याज – 40 ग्राम
• नमक – 1/4 चम्मच
• पत्ता गोभी – 40 ग्राम
• चिली फ्लेक्स – 1/4 चम्मच
• काली मिर्च – 1/4 चम्मच
• अंडे – 2
• मेयोनिज़
• टॉर्टिला (एक विशेष प्रकार की पतली रोटी)

यह भी पढ़ें – स्विस रोल को बनाना है बेहद आसान

क्रीमी एग रोल बनाने की विधि –

1. क्रीमी एग रोल बनाने के लिए सबसे पहले आप एक पैन लें और उसमें तेल डालकर गर्म करें।
2. अब इसमें प्याज डालें और हल्का-सा भून लें।
3. फिर इसमें पत्ता गोभी, चिली फ्लेक्स और नमक डालकर दो से तीन मिनट तक पकाएं।
4. अब एक बाउल में दो अंडे लें।
5. फिर इसमें नमक और काली मिर्च डालकर अच्छे से फेंट लें।
6. अब एक दूसरे पैन में तेल डालकर अंडे का आमलेट बनाएं।
7. अब आमलेट को टॉर्टिला के ऊपर रख दें।
8. फिर इसके ऊपर मेयोनिज़ लगाएं।
9. अब पहले से पका कर रखी गई सब्जियां लगाकर इसका रोल बना लें।
10. क्रीमी एग रोल बनकर तैयार हैं। इसे सर्व करें।
11. क्रीमी एग रोल आपके घर के सभी बच्चों को खूब पसंद आएगा।

यह भी पढ़ें – इस प्रकार बनाएं हेल्दी व टेस्टी फ्रूट चाट

Share this article

Recent posts

Popular categories

Html code here! Replace this with any non empty raw html code and that's it.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent comments