वास्तु के अनुसार घर में नहीं लगानी चाहिए ये तस्वीरें, जानें इनके बारे में

-

लोग अपने घर को सजाने के लिए तरह तरह की चीजें लगाते हैं। कई प्रकार की पेंटिंग और तस्वीरें भी लोग अपने घर में लगाते हैं। लेकिन कई बार कुछ लोग ऐसी गलती कर जाते हैं। जिसके बाद उनको हानि उठानी पड़ जाती है। असल में वास्तु शास्त्र में ऐसी कई तस्वीरें बताई गई हैं। जिनको घर में लगाना अशुभ माना जाता है। यदि कोई ऐसी तस्वीरों को घर में लगाता है तो उसका बुरा समय शुरू हो जाता है। आइये अब आपको बताते हैं ऐसी ही कुछ तस्वीरों के बारे में।

1 – महाभारत युद्ध की तस्वीर

महाभारत युद्ध की तस्वीरImage source:

माना जाता है की घर में किसी भी प्रकार की लड़ाई या युद्ध की तस्वीरें नहीं लगानी चाहिए। महाभारत का युद्ध तो अब तक का सबसे बड़ा युद्ध माना जाता है। ऐसे में यदि आप महाभारत युद्ध की तस्वीर अपने घर में लगाते हैं तो आपके घर में पारिवारिक झगड़े, लड़ाई तथा मनमुटाव जैसी घटनाएं होने लगती हैं।

यह भी पढ़े – वैवाहिक जीवन में परेशानी का कारण बनती हैं ये तस्वीरें, न लगाएं बेडरूम में

2 – हिंसक तस्वीर न लगाएं

हिंसक तस्वीर न लगाएंImage source:

घर में कभी हिंसक तस्वीर नहीं लगानी चाहिए। इसके अलावा किसी हिंसक पशु की तस्वीर भी घर में नहीं लगानी चाहिए। ऐसा करने पर घर के लड़ाई झगड़ों तथा पारिवारिक कलह में बृद्धि आ जाती है।

3 – डूबती कश्ती की तस्वीर न लगाएं

डूबती कश्ती की तस्वीर न लगाएंImage source:

बहुत से लोग अपने घर में समंदर में चलते जहाजों तथा कश्तियों की तस्वीरें अपने घर पर लगा लेते हैं। इस संबंध में यह ध्यान रखा जाए की तस्वीर में कश्ती डूबती हुई या एक स्थान पर खड़ी हुई नहीं होनी चाहिए। ऐसी तस्वीर को लगाने पर आपने जीवन में समस्याएं आनी शुरू हो जाती हैं।

4 – बहते पानी की तस्वीर

बहते पानी की तस्वीरImage source:

वास्तु के अनुसार घर में कभी बहते पानी की तस्वीर को नहीं लगाना चाहिए। ऐसा करने पर्व आपके घर का पैसा भी फिजूल के कार्यों में खर्च हो जाता है तथा आपके पैसा नहीं रुकता है। इसी प्रकार घर में कभी ताजमहल या अन्य किसी ऐसे स्थान की तस्वीर नहीं लगानी चाहिए। जो कोई दरगाह या कब्रगाह हो। ऐसी तस्वीरें लगाने से आपके घर की नकारात्मकता बढ़ जाती हैं। इस बात का भी आप ध्यान रखे की घर में पुरानी तस्वीरों को लगाना भी वास्तु के अनुसार गलत होता है।

Share this article

Recent posts

Popular categories

Html code here! Replace this with any non empty raw html code and that's it.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent comments