Home घरेलू नुस्खे ये 10 घरेलू नुस्खे अपनाएं और दिखें हमेशा जवां

ये 10 घरेलू नुस्खे अपनाएं और दिखें हमेशा जवां

0

अपने चेहरे की सुंदरता का ध्यान रखना बहुत जरूरी है लेकिन क्या आप अपनी सुंदरता के साथ-साथ अपनी त्वचा का भी ख्याल रखती हैं? त्वचा का ध्यान रखना बहुत जरुरी है। त्वचा सुन्दर और जगमगाती रहेगी तो आप भी आकर्षक दिखेंगी। त्वचा को जवां रखने के लिए आप बहुत कुछ करती होंगी। लेकिन हम आपको बताएंगे 10 ऐसे असरदार घरेलू नुस्खे जिससे आप दिखेंगी सुन्दर और नज़र आएंगी लम्बे समय तक जवां।

अपने चेहरे की सुंदरता काImage Source: https://goweloveit.s3.amazonaws.com/

1. कि‍वी
किवी का फल सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें आपके लिए भरपूर एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन-सी होता है। प्रतिदिन इसका सेवन आपको जवां बनाए रखेगा।

Image Source: https://www.reckontalk.com/

2.  जैतून का तेल
जैतून का तेल आपकी त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद है। इसमें विटामिन ई और एंटी ऑक्सीडेंट होते है, जो आपको जवां बनाए रखेंगे।

Image Source: https://www.siciliainformazioni.com/

3. चुकंदर
चुकंदर में बीटा कैनि‍न नामक एंटी-ऑक्सीडेंट पाया जाता है, जो रक्त को शुद्ध करने का काम करता है। इसके अलावा यह रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाता है।

Image Source: https://coutureafricamag.com/

4. मछली
यह विटामिन्स और ओमेगा 3 से भरपूर होती है, जो आपको स्वस्थ रखता है। इसके अलावा स्मरणशक्त‍ि को भी मजबूत बनाए रखता है।

Image Source: https://www.youthconnect.in/

5. कद्दू
भले ही आपको कद्दू पसन्द न हो, लेकिन लंबे समय तक जवां दिखने में यह आपकी मदद कर सकता है। इसमें बीटा कैरोटीन, विटामिन ए, सी और ई भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो झुर्रियों को रोकता है और आपको जवां बनाए रखता है।

Image Source: https://cdn.evbuc.com/

6. काबुली चना
काबुली चने में मौजूद प्रोटीन्स, दिल को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करते हैं। साथ ही यह आपकी त्वचा और बालों को भी स्वस्थ बनाए रखते हैं।

Image Source: https://3.bp.blogspot.com/

7. अंडा
अंडे में भरपूर प्रोटीन होता है, जिसमें शरीर के आधारभूत ढांचे को बनाने के लिए जरूरी अमीनो एसिड्स होते हैं, जो त्वचा, बालों और हड्डियों के लिए भी फायदेमंद होते हैं।

Image Source: https://meditoall.com/

8. मशरूम
मशरूम में प्रोटीन की मात्रा अधिक होती है और इसमें विटामिन-ई के साथ ही सेलेनियम भी पाया जाता है, जो दिल की बीमारियों से बचाने के साथ ही त्वचा को भी स्वस्थ बनाए रखता है।

Image Source: https://jonoandjules.files.wordpress.com/

9. मूली
मूली में सल्फर पाया जाता है, जिससे त्वचा, बाल और हड्ड‍ियां स्वस्थ बनती हैं। यह हानिकारक पदार्थों को शरीर से बाहर निकालता है। इसके अलावा किडनी और लिवर की बीमारियों से आपकी रक्षा करता है।

Image Source: https://www.deshebideshe.com/

10. डार्क चॉकलेट
रोज़ाना थोड़ी मात्रा में डार्क चॉकलेट खाना आपको जवां बनाए रखने में सहायक है। यह सूरज की हानिकारक किरणों से भी आपकी त्वचा को बचाता है।

Image Source: https://kenhcuoi.com.vn/

यह घरेलु नुस्खे आज़माने के बाद आप लगेंगी जवां और हर कोई आपकी सुंदरता की तारीफ़ करता नज़र आएगा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version