Home त्वचा की देखभाल गोरापन बीयर से बनाएं ये 4 फेस मास्क

बीयर से बनाएं ये 4 फेस मास्क

0

अब तक आपने घर की पार्टियों में या कल्ब की पार्टियों में बीयर का उपयोग होते तो हमेशा देखा होगा लेकिन क्या आप जानते हैं की इस बीयर को शराब के अलावा अन्य चीजों के लिए भी इस्तेमाल में लाया जा सकता है। जी हां, इस बीयर को आप अपने फेस मास्क के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं। यह आपकी त्वचा के लिए काफी लाभकारी सिद्ध हो सकती है। आपने भी देखा होगा की हम में से ना जाने कितने ही लोग हर महीने ब्यूटी पार्लरों में पानी की तरह हजारो रूपये अपने चेहरे के ऊपर खर्च करते हैं। लेकिन अब आप जान ले की बीयर की मदद से आपको इन फालतू के खर्चों से मुक्ति मिल सकती है। इसके फेस मास्क को आप घर पर ही काफी आसानी से तैयार कर सकते हैं। जिसमें कोई रसायन त्तव भी नहीं होते हैं जिससे आपकी त्वचा को कोई नुकसान नहीं होता है। इसका फेस मास्क डेड स्किन को खत्म कर त्वचा में कसावट लाने का काम बखूबी करता है। इसमे मौजूद खमीर, विटामिन-बी और हॉप्स हैं जो त्वचा के लिए काफी अच्छे माने जाते हैं। वहीं बियर में भी हाइड्रेटिंग गुण होते हैं जो त्वचा की गहराई में जाकर उनके पोर्स को बेहद चिकना और त्वचा को मुलायम बनाता है। साथ ही इसके इस्तेमाल से त्वचा हाइड्रेट भी रहती है। आज हम आपको इसके कुछ फेस मास्क के बारे में बताने जा रहे हैं। जिनका प्रयोग आप आसानी से घर में बनाकर कर सकते हैं।

Beer Face Mask Recipes1Image Source: xovain

1. बीयर और स्ट्रॉबेरी
आप अपने इस पसंदीदा फल स्ट्रॉबेरी से अपनी स्किन को स्मूद बना सकते हैं। इसके लिए बस आपको सबसे पहले तीन स्ट्रॉबेरी लेनी है। फिर इन तीनों स्ट्रॉबेरी को अपने हाथों से ब्लैंड यानि की पेस्ट बनाकर इसमें 2-3 बूंदे बीयर की मिलानी है। जब यह पेस्ट अच्छे से बन जाए तब इसे अपने चेहरे पर लगाना है और करीबन 20 मिनट के लिए लगाकर इसे ऐसा ही छोड़ दें फिर पानी की मदद से इसको धो लें। यह पेस्ट ब्लैक हेड्स को निकालने का एक कारगर नुस्खा है। इसको इस्तेमाल करने से आपको इससे निजात मिल जाता है। क्योंकि बियर में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं जो आपके चेहरे में चमक लाने का काम करते हैं।

Image Source: ournourishingroots

2. बीयर, अंडे का सफेद भाग और बादाम तेल
इस फेस मास्क को तैयार करने के लिए आपको एक चम्मच बीयर की जरूरत होती है। फिर इसमें बादाम के तेल की दो बूंदे और अंडे का सफेद भाग मिलाएं और इन सब चीजों को एक कांच के बॉल में अच्छे से मिक्स कर लें। इसके बाद इसे अपने चेहरे पर लगाएं। इसको अपने चेहेर पर 20 मिनट तक लगाकर रखें। जिसके बाद आपको इस फेस मास्क की मदद से कुछ ही मिनटों में मिलेगी ग्लोइंग और स्मूद स्किन।

Image Source: swisszell

3. बीयर, शहद, नींबू और जैतून का तेल
इन तीनों चीजों के मिश्रण का आप काफी फायदा उठा सकते हैं। इसके लिए बस आपको दो-दो चम्मच सभी चीजों को मिलाना है और उसमें कुछ बूंदे बियर की डालनी है। फिर इनको अच्छे से मिक्स कर अपने फेस पर मास्क की तरह अप्लाई करना है। यह चेहरे से एक्सट्रा ऑय़ल और त्वचा की गंदगी को हटाने का काम काफी अच्छे तरीके से करता है। इसको करने से आपको कुछ ही दिनों में फर्क दिखने लगेगा।

Image Source: coleycooks

4. बीयर, अंडे का सफेद भाग और नींबू का रस
यह एक अलग तरह का फेस मास्क है। जिसको बीयर की मदद से बनाया जाता है। यह स्मूद और चमकती त्वचा पाने के लिए काफी कारगर माना जाता है। इसके लिए बस आपको एक चम्मच नींबू का रस और सादा दही लेना है फिर इसमे कूछ बूंदे बीयर की मिला लेनी है। फिर इसको तब तक चलाना है जब तक की यह मलाई की तरह ना दिखे और इसके बाद इसे अपने चेहरे पर लगाएं और करीबन 20 मिनट के लिए लगाकर छोड़ दें। 20 मिनट के बाद आप सादे पानी की मदद से चेहरे को धो लें और अपनी त्वचा में फर्क देखें।

Image Source: tumblr

आज हमने आपको कई तरीके के फेस मास्क के बारे में बताया। जिनमें बीयर के साथ कई चीजों का इस्तेमाल कर इन फेस मास्क को तैयार किया जाता है। तो अब देर किस बात की इन्हें आजमाएं और पाएं दमकती त्वचा ।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version