Home विविध फ़ैशन इन 4 कारणों की वजह से युवा लड़कियों की रोल मॉडल हैं...

इन 4 कारणों की वजह से युवा लड़कियों की रोल मॉडल हैं दीपिका पादुकोण

0

कोई भी ऐसा इंसान नहीं होगा, जो कि दीपिका के काम और व्यवहार की प्रशंसा नहीं करता हो। दीपिका ना केवल बाहर से सुंदर दिखती हैं, बल्कि वह अंदर से भी काफी सुंदर हैं। उन्हें हर तरह का डांस और भूमिका निभाना आता है। फिर वह ‘कॉकटेल’ फिल्म की वेरोनिका हो, या फिर मशहूर फिल्म ‘पीकू’ के जिम्मेदारियों से बीच दबी लड़की। दीपिका ने हर रोल को भली-भांति निभाया है। आइए जानते हैं कि आखिर क्यों युवा महिलाएं दीपिका पादुकोण को अपना रोल मॉडल मानती हैं।

Deepika Padukone 1Image Source:

1. वह खुद के लिए सची हैं
दीपिका उन अभिनेत्रियों की तरह बिल्कुल नहीं हैं, जो कि यह दावा करती हैं कि वह बोर्न एक्टर हैं। उन्होंने सभी के सामने यह बात कही है कि वह अपने करियर की शुरुआत से भी नफरत करती हैं। उन्होंने अपने मानसिक बीमारी की बात को भी सभी के सामने रखी, और मीडिया के सामने इस बात को कबूला भी। तो युवा लड़कियों आप भी दीपिका से यह सीख सकती हैं कि आप खुद के लिए किस तरह सच्ची रह सकती हैं।

Image Source:

2. वह किसी भी उत्पीड़न को हल्के में नहीं लेती हैं
यह विशेषता हर युवा महिला को दीपिका से सीखने की जरूरत है। आपको याद होगा कि जब टाइम्स ऑफ इंडिया ने उनकी एक क्लीवेज वाली फोटो पोस्ट कर दी थी, तो ऐसे में उन्होंने पूरे मामले को अपने हाथ में लेकर इसे अच्छी तरह से हैंडल किया था। लड़कियों को कभी भी उत्पीड़न को सहना नहीं चाहिए। येलो पत्रकारिता कुछ नया नहीं हैं, यह दीपिका के साथ ही नहीं अक्सर हर अभिनेत्री के साथ होता हैं, जहां कुछ अभिनेत्रियां पलट कर इस पर बात नहीं करती हैं, वहीं दीपिका उनसे थोड़ी अलग हैं। उन्होंने सभी मीडिया एजेंसियों को एक बड़ा सबक सीखाया।

Image Source:

3. वह काफी मेहनती हैं
दीपिका बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाने के लिए दिन रात मेहनत करती हैं। वह अपने पिता के नाम पर फिल्में नहीं पाना चाहती, वह चाहती हैं कि उन्हें फिल्में उनकी मेहनत से मिले। उन्होंने इस राह को चुनने के लिए अपने पिता का घर भी छोड़ा और मुंबई में अपनी नई पहचान बनाई। उन्होंने इस बात को स्वीकार किया है कि उन्होंने कई बार बिना आराम करे लगातार काम किया है। खासतौर पर संजय लीला भंसाली की फिल्म गोलियों की रासलीला- रामलीला की शूटिंग के दौरान। इस फिल्म से वह प्रमुख अभिनेत्रियों की सूची में आई। इस फिल्म में उनकी भूमिका ने उन्हें एक जाना पहचाना चेहरा बना दिया।

Image Source:

4. वह अपने निजी जीवन को प्रोफेशनल जीवन को प्रभावित नहीं करने देती
हम में से अधिकांश लोग अपने एक्स से ब्रेकअप के बाद बात तक करना पसंद नहीं करते हैं। लेकिन दीपिका ऐसी बिल्कुल नहीं हैं। उन्होंने ब्रेकअप के बाद अपने एक्स रणबीर कपूर के साथ किसी भी फिल्म को करने के लिए कभी मना नहीं किया, उन्होंने रणबीर के साथ ब्रेकअप के बाद अब तक दो फिल्मों में काम किया है। हाल में हुई एक पार्टी में दीपिका अपने बॉयफ्रेंड रणवीर सिंह और एक्स रणबीर कपूर के साथ नाचती और मस्ती करते हुए नजर आईं। दीपिका अपने इस कदम से युवा लड़कियों को यह संदेश देती हैं कि चलो जो हुआ, सो हुआ।

Image Source:

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version