Home स्वास्थ्य प्रैग्नेंसी के लिए फायदेमंद होती है ये 5 एक्सरसाइज

प्रैग्नेंसी के लिए फायदेमंद होती है ये 5 एक्सरसाइज

0

शादी के बाद हर लड़की का दूसरा सपना मां बनने का होता है, क्योंकि महिलाओं का इस दहलीज में पैर रखते ही एक नया अनुभव होता है, जो मां और आने वाले बच्चे के रिश्ते को एक अटूट बंधन के साथ जोड़ता है। मातृत्व का सुख हर किसी महिला को नसीब हो, ये जरूरी नहीं है, क्योंकि कुछ महिलाओं में शरीरिक असंतुलन होने से मां बनने का सपना अधूरा रह जाता है। जिससे उनको निराशा ही हाथ लगती है। यदि आप भी किसी कारण से गर्भस्त नहीं हो पा रही हैं, तो आज हम आपको कुछ ऐसी एक्सरसाइज से अवगत करा रहें हैं, जिसकी मदद से आप को मां बनने का सौभाग्य जल्द ही प्राप्त हो सकता है।

Image Source:

यह भी पढ़ेः- करीना की गर्भावस्था डाइट पर डाले एक नजर

1. योग व प्राणायाम
आज के समय में सभी रोगों का उपचार योग को माना जाता है, क्योंकि योग करने से हमारा शारीरिक एवं मानसिक संतुलन सही रहता है। इसके साथ ही शरीर का ब्लड सर्कुलेशन सुचारू रूप से काम करता है। यदि आप काफी कम समय में जल्दी ही मां बनने की चाहत रखती है, तो आप इस योग को जरूर करें। इससे काफी अच्छा रिजल्ट प्राप्त होता है।

Image Source:

2. सैर करना
रोज सुबह की सैर करना शरीर के लिए फायदेमंद माना जाता है, इसलिए हर महिला को अपनी सेहत में सुधार लाने के लिए मार्निंग वॉक करने जरूर जाना चाहिए। यदि आप सैर करने के अच्छे फायदें पाना चाहती हैं, तो तीव्र गति से चलें। इससे पेट के साथ पूरे शरीर की मांसपेशियां मजबूत होकर बेहतर तरीके से काम करने लगती है। साथ ही शरीर का फैट भी चेंज हो जाता है। जिससे गर्भधारण करने की संभावनाएं बढ़ जाती है।

Image Source:

यह भी पढ़ेः- गर्भावस्था में व्यायाम करने से पहले ध्यान देने योग्य 4 बातें

3. डांस या एरोबिक्‍स करना
आज के समय में महिलाएं अपने शरीर को फिट रखने के लिए डांस करना ज्यादा बेहतर समझती है। इससे पूरे शरीर का वर्कआउट हो जाता है, साथ ही यह आपके स्टैमिना को भी बढ़ाने में मदद करता है। हम आपको बता दें कि यदि आपके शरीर मे किसी भी काम को करते वक्त जल्द ही शारीरिक थकान आने लगती है, तो यह आपकी प्रैग्नेंसी में देरी होने का कारण बन सकती है।

Image Source:

4. साइकिलिंग
यदि आप नियमित रूप से अपने शरीर को बैलेंस करने के लिए 5 से 10 मिनट साइकिलिंग करती हैं, तो आपके प्रैग्नेंट होने की संभावनाएं बढ़ सकती हैं। यह गर्भाधान करने की सबसे अच्छी एक्सरसाइज मानी जाती है, जो आपके कोलेस्ट्रॉल के स्तर को सामान्य रखने में मदद करती है।

Image Source:

5. स्वीमिंग
प्रैग्नेंट होने के पहले और बाद में स्वीमिंग करना काफी अच्छा माना जाता है। ये दोनों समय में शरीर को स्वस्थ रखने की खास एक्सरसाइज मानी जाती है। स्वीमिंग करने से मांसपेशियों में खिंचाव उत्पन्न होने लगता है, जिससे शरीर का रक्त स्त्राव प्रभावी रूप से काम करता है। ये मानसिक रूप से तनाव मुक्त रखने में भी मदद करता है। स्वीमिंग से आप खुद को फ्रैश महसूस करती हैं।

Image Source:

यह भी पढ़ेः- गर्भावस्था के दौरान सेब खाने से होने वाले फायदे

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version