Home विविध फ़ैशन यह 5 चीजें लड़कियों को फैशनेबल बनाने में करती हैं मदद

यह 5 चीजें लड़कियों को फैशनेबल बनाने में करती हैं मदद

0

आजकल हम जितना फैशनेबल दिखते हैं, उसी हिसाब से लोग हमें पसंद करने लगते हैं। आइए आज हम आपको बताते हैं कि फैशन के इस दौर में एक लड़की के पास कौन-कौन सी चीजें होनी चाहिए। आइए जानें उन खास चीजों के बारे में जो फैशनपरस्त लड़कियों के पास अक्सर देखी जाती है।

यह भी पढ़ेः डेनिम की ड्रेस पहनकर दिखें फैशनेबल

1. सफेद शर्ट
आपने अक्सर देखा होगा कि ज्यादातर लड़कियों के पास एक व्हाइट कलर की शर्ट होती ही हैं। यह उन्हें फॉर्मल लुक देने के साथ ही काफी आकर्षित लुक देने में भी मदद करती है।

tips-to-make-girls-more-fashionable-1Image Source:

2. हैंडबैग
अगर कोई लड़की घर से बाहर कदम रखती हैं, तो उसके हाथ में एक हैंड बैग होता हैं जिसमें वह अपनी जरूरत की चीजें रखती हैं, मेकअप का सामान और मोबाइल फोन अक्सर लड़कियों के बैग में देखने को मिलते हैं।

Image Source:

3. जींस
जींस आजकल हर लड़की पहनना पसंद करती हैं। जींस पहनने का सबसे अच्छा फायदा यह है कि जींस पहनने से हम आराम से कोई भी काम कर सकती हैं। इसी के साथ यह हमारे लुक को और भी अधिक स्मार्ट बनाने में मदद करती है।

Image Source:

4. स्कार्फ
लड़कियां आजकल धूप और प्रदूषण से बचने के लिए स्कार्फ पहनती हैं। आप भी मार्किट जाकर अनेक-अनेक प्रिंट्स और पैटर्न में अपनी पसंद के हिसाब से स्कार्फ खरीद सकती हैं।

Image Source:

5. फ्लैट्स और फ्लिप फ्लॉप
ऑफिस के लिए हमेशा फ्लिप फ्लॉप ही सही रहते हैं। बता दें कि फ्लैट्स और फ्लिप फ्लॉप हाई हील्स से काफी ज्यादा सहज होती हैं। आपके पास भी एक या दो जोड़ी फ्लैट्स और फ्लिप फ्लॉप जरूर होनी चाहिए।

यह भी पढ़ेः पैंसिल स्कर्ट पहन कर दिखें हॉट एंड फैशनेबल

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version