Home स्वास्थ्य यदि आप भी बनने जा रहीं है दुल्हन, तो इन 5 फूड्स...

यदि आप भी बनने जा रहीं है दुल्हन, तो इन 5 फूड्स से रहें दूर

0

सभी लड़कियों का एक सपना होता है कि जब भी वह दुल्हन बनें तो इस खास अवसर में वह सबसे खूबसूरत दिखें। जिसके लिए वह शादी के एक महिने पहले से ही चेहरे पर निखार लाने के लिए कई खास तरह का ब्राइडल मेकअप लेने लगती है, पर क्या आप जानती हैं कि चेहरे की सुंदरता मात्र ऊपरी मेकअप करने से ही नहीं बल्कि आंतरिक सुंदरता से भी होती है। यदि आपका शरीर स्वस्थ रहेगा तो चेहरे पर एक अलग ही प्राकृतिक निखार देखने को मिलेता है। जिसके लिए आपको सबसे पहले अपने खानपान में सुधार लाना होगा। आज हम आपको इस आर्टिकल में जल्द ही दुल्हन बनने वाली लड़कियों के खान पान के विषय में अवगत करा रहें हैं। तो जानें इस खास अवसर पर आपको किन चीजों का सेवन करने से बचना चाहिए..

यह भी पढ़ेः- ज्यादा खाना खाने के स्थिति में भारी पेट को इन 8 तरीकों से करें ठीक

1. जंक फूड
अक्सर लड़किया समय की कमी के चलते या फिर अादतन भी बाहरी तेलीय आहार को लेना ज्यादा पसंद करती है, पर क्या आप जानती हैं कि ये आहार आपके शरीर को अस्वस्थ करने के साथ ही आपकी सुंदरता को भी खत्म करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है। ऐसे आहार का सेवन करने से आप अपनी प्राकृतिक सुंदरता को खो सकती है। चिकनाई युक्त आहार से चेहरे का आकर्षण खत्म होने लगता है। चेहरे पर कील मुंहासे बढ़ने लगते है और शरीर में पोषित आहार की कमी होने से कमजोरी और थकान बनी रहती है। जो आपके चेहरे पर भी झलकती लगती है। इसलिए अपने आप को स्वस्थ रखने के लिए आप इन चीजों से रहे कोसों दूर और अपनाए हेल्दी आहार, जो आपके चेहरे की चमक को रखें हमेशा बरकरार ..।

Image Source:

2. आर्टिफिशयल स्वीटनर से बचें
अक्सर लोग कोल्ड ड्रिंक को पीना ज्यादा पसंद करते हैं पर आप नहीं जानते कि इसकी मिठास आपकी सेहत के लिए काफी खतरनाक साबित हो सकती है। ये आपके स्वस्थय को नुकसान पहुंचाने के साथ ही शरीर में कई तरह की बीमारियां फैलाती है। साथ ही इससे शरीर का वजन भी तेजी से बढ़ता है इसलिए आप बाहरी आर्टिफिशयल स्वीटनर का सेवन करने से बचें।

Image Source:

यह भी पढ़ेः- सिर्फ 1 हफ्ते में पेट का फैट होगा कम, अपनाएं ये टिप्स

3. कैफीन की मात्रा कम करें
सुबह का अलार्म बजते ही लोग चाय या कॉफी का सेवन करना बेहतर समझते है। इससे शरीर में ताजगी का एहसास होता है, पर क्या आप जानती है कि इसमें मौजूद कैफिन की मात्रा आपके स्वास्थ के लिए नुकसानदायक होती है। इससे शरीर में सूजन आने लगती है और रात के समय में चाय का कॉफी का सेवन करने से नींद भी पूरी नहीं हो पाती। जो आपके सेहत के लिए काफी नुकसानदायक साबित हो सकती है, इसकी जगह आप ग्रीन-टी का सेवन कर सकती हैं। यह आपके शरीर के लिए काफी अच्छी होती है।

Image Source:

4. खाने में नमक की मात्रा करें कम
हमारे भोजन में नमक की ज्यादा मात्रा का होना वैसे भी शरीर के लिए अच्छा नहीं है। नमक अधिक मात्रा में सेवन करने से शरीर में सोडियम की मात्रा बढ़ने लगती है, जिससे रक्तचाप बढ़ता है और रक्तचाप के बढ़ने से हृदय से जुड़ी बीमारिया भी बढ़ने लगती है। इससे शरीर में सूजन और मोटापे की समस्या होना शरू हो जाती है, इसलिए एक नई नवेली दुल्हन को दिन भर में अपने भोजन में कम से कम 1,500 से 2,300 मिली ग्राम तक सोडियम की मात्रा ही लेनी चाहिए।

Image Source:

5. मैदे से बनी चीजों से दूर रहें
रिफाइंड खाद्य पदार्थ या मैदे से बनी चीजें जैसे ब्रेड,पास्ता और मैगी आदि चीजों का सेवन करने से बचना चाहिए, क्योंकि इन्हें पचाना मुश्किल होता है। इससे शरीर का वजन बढ़ता है। इसकी जगह आप तरल पदार्थों का सेवन करें जो आपके शरीर में पानी की कमीं को दूर कर और आपकी पचान क्रिया को सही करने में भी सहायक हों।

Image Source:

यह भी पढ़ेः- इन 8 तरीकों से मूली का इस्तेमाल करके आप अपनी ब्यूटी में लाएं निखार

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version