Home घरेलू नुस्खे इन 5 प्राकृतिक लिप स्क्रब से अपने फटे होठों को करें ठीक

इन 5 प्राकृतिक लिप स्क्रब से अपने फटे होठों को करें ठीक

0

इस बदलते मौसम में हमारे लिप्स काफी बुरी तरह से फट जाते हैं। इन फटे हुए लिप्स के कारण हमें काफी दर्द भी होता है। हम जानते हैं कि आपने कई प्रॉडक्ट्स का इस्तेमाल करके इनसे छुटकारा पाने की कोशिश की होगी, लेकिन अगर आपको इसके बाद भी उनसे छुटकारा नहीं मिला है, तो ऐसे में आपको अपने लिप्स की बेहतर केयर करनी चाहिए।

यह भी पढ़ेः अपने होंठो को मोटा और पिंक बनाने के लिए ऐसे करें स्क्रब

लिप स्क्रब हमारे लिप्स की डेड स्किन को हटाकर हमारे होठों को स्मूथ और सॉफ्ट करने में मदद करते हैं। स्क्रबिंग से हमारे लिप्स को मॉइश्चर मिलता है। आप आसानी से अपने घर पर ही कुछ स्क्रब को बना सकती हैं। इन्हें बनाने के लिए आपको ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं होगी।

image source:

इन 5 प्राकृतिक लिप स्क्रब की मदद से आप अपने फटे हुए होठों को ठीक कर सकती हैं।

1 ब्राउन शुगर और शहद का लिप स्क्रब
एक चम्मच ब्राउन शुगर, एक चम्मच नारियल का तेल और एक चम्मच शहद मिला लें। इसके बाद इस स्क्रब को अपने लिप्स पर लगा लें। कुछ मिनट के बाद अपने लिप्स को गुनगुने पानी से धो लें।

image source:

यह भी पढ़ेः भारत में मिलने वाली 7 कीफायती मैट लिपस्टिक

2. पिसी हुई चीनी
एक चम्मच पिसी चीनी में नारियल का तेल मिला लें। इसके बाद इसे लिप बाम की तरह इस्तेमाल करें और आप इससे 2 से 3 मिनट के लिए अपने लिप्स की मसाज करें। इस स्क्रब से आपके लिप्स सॉफ्ट हो जाएंगे।

image source:

3 चॉकलेट लिप स्क्रब
चॉकलेट लिप स्क्रब महिलाओं के लिए सबसे बेहतरीन लिप स्क्रब होता है। इस स्क्रब को बनाने के लिए एक बाउल में एक चम्मच शहद, एक चम्मच कोको पाउडर, एक चम्मच वैनिला और एक चम्मच ऑलिव ऑयल मिला लें। आप इसके बाद इसमें दो चम्मच पिसी हुई चीनी मिला लें। अब इस स्क्रब को अपने लिप्स में 5 मिनट तक लगाएं रखें, ऐसा करने से आपके लिप्स ठीक हो जाएंगे।

image source:

यह भी पढ़ेः होठों को सुंदर निखार प्रदान करने वाले टिप्स

4 कीवी लिप स्क्रब
इस लिप स्क्रब को बनाने के लिए आप एक चम्मच चीनी, एक चम्मच कीवी का पल्प और अपने पसंद के किसी भी एशेंशियल ऑयल की कुछ बूंदे मिलाकर इसे अपने लिप्स पर लगा लें। इससे आपको कुछ ही दिनों में बेहतरीन परिणाम देखने को मिलेंगे।

image source:

5 पेपरमिंट लिप स्क्रब
इस स्क्रब को बनाने के लिए आप 3 चम्मच चीनी और 1 चम्मच ऑलिव ऑयल, एक चम्मच शहद और एक चम्मच पेपरमिंट ऑयल को मिलाकर इस स्क्रब को बना सकती हैं। इसके बाद इस स्क्रब को एक कंटेनर में भर लें। आप अपने लिप्स पर इस स्क्रब को 2 से 3 मिनट तक लगाकर रखें और फिर गुनगुने पानी से अपने लिप्स को साफ कर लें।

image source:

इनमें से किसी एक स्क्रब का इस्तेमाल करके आप एक ही सप्ताह में बेहतरीन परिणाम देख सकती हैं। आप नीचे कमेंट्स में हमें बता सकती हैं, कि आप किस तरह से अपने लिप्स की केयर करती हैं।

यह भी पढ़ेः इस तरह से पा सकते हैं परफेक्ट पाउट

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version