Home मेकअप कलरफुल लिप बाम को इस्तेमाल करने के 5 तरीके

कलरफुल लिप बाम को इस्तेमाल करने के 5 तरीके

0

सदियों से लिप बाम का इस्तेमाल होता आ रहा है फर्क सिर्फ इतना है कि पहले सब वेसलीन को होठों पर लगाया करते थे और अब कलरफुल लिप बाम का चलन शुरु हो गया हैं। बिजी शेड्यूल के चलते आपके पास इतना समय नहीं होता कि आप ढंग से तैयार हो सके। ये कलरफुल लिप बाम इसकी भरपाई कर देता हैं।

सदियों से लिप बाम का इस्तेमालImage Source: https://kblog.s3-ap-southeast-1.amazonaws.com/

आप ये जानकर हैरान रह गए होंगे कि एक लिप बाम कैसे पूरे मेकअप की जगह ले सकता हैं। आपको बता दें कि आजकल मेकअप आर्टिस्ट लिप बाम को कई तरीकों से इस्तेमाल करते हैं। यहां तक की कॉलेज जाने वाली लड़किया भी इसका इस्तेमाल करती हैं। कलरफुल लिप बाम लेक्मे लिप लव स्ट्रॉबेरी फ्लेवर में आती है जिसकी कीमत 200 के लगभग हैं। इसे लगाने से होठों को शेड और नमी दोनों मिलती हैं। तो अब देर किस बात की बाजार जाएं और ये कलरफुल लिप बाम घर लाकर इसका कुछ ऐसे इस्तेमाल करें…

आईशेडो के रुप में करे प्रयोग
लिप बाम को आईशेडो के रुप में लगाना एक नया ट्रेंड उभर के आया हैं जिसे मॉडल भी फॉलो करती हैं। इसे आईशेडो की जगह इस्तेमाल करने से आंखों पर नमी बनी रहती हैं और लिप बाम, लिप ग्लॉस की तरह चिपचिपा भी नहीं होता हैं। इसे लगाने के लिए आप ब्रश या उंगलियों का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसे लगाते समय आपको ये सावधानी बरतनी पड़ेगी की ये आपकी आंखों में ना चला जाए।

Image Source: https://kblog.s3-ap-southeast-1.amazonaws.com/

ब्लश
लिपबाम को ब्लश के तौर पर इस्तेमाल करना, लोग बेहद पसंद करते हैं। आपको पता होगा सामान्य तौर पर ब्लश को इस्तेमाल करने में समय लगता हैं लेकिन लिपबाम की मदद से ये कुछ सेकेंड में ही हो जाता हैं। अगर आप की रूखी त्वचा हैं तो हमारी सलाह यही रहेगी की ब्लश पाउडर की बजाय लिप बाम का इस्तेमाल करें। अपनी उंगलियों से चीकबोन्स पर लिपबाम को लगाएं, ये आपको रेडिश लुक देगा जिसे आप बेहद पसंद करेंगी।

Image Source: https://kblog.s3-ap-southeast-1.amazonaws.com/

लिप बाम के साथ करें कंटूरिंग
कुछ महिलाओं के चेहरे पर चर्बी ज्यादा होती हैं जिसके चलते उनकी चीकबोन्स छुप जाती हैं। इसमें कलरफुल लिप बाम आपकी मदद कर सकता हैं। आप लिप बाम से एक फेक जौलाइन बना सकते हैं साथ ही ये आपके चीक्स को रेड शेड भी देगा।

Image Source: https://kblog.s3-ap-southeast-1.amazonaws.com/

कलर कलेक्टर
अक्सर महिलाएं अपने डार्क सर्कल को छुपाने के लिए रेड लिपकलर का इस्तेमाल करती हैं, पर ये ट्रिक हर किसी की त्वचा पर सूट नहीं करती हैं तो आप इसकी जगह कलरफुल लिप बाम का इस्तेमाल कर सकती हैं और इसे लगाने से आपकी आंखों को नमी भी मिलती हैं। लिप बाम लगाने के बाद फिर आप अपने कन्सीलर को लगा सकती हैं।

Image Source: https://kblog.s3-ap-southeast-1.amazonaws.com/

अपने लिप को करे हाइड्रेटेड
इसमें कोई दोराय नहीं है कि लिप बाम आपके होठों को हाइड्रेटेड और शेड देते हैं। जैसा कि आप जानते होंगे कि लिपकलर लगाने से आपके होठ काले पड़ने लगते हैं लेकिन लिप बाम आपके होठों की लालिमा को कायम रखते हैं। इसकी खास बात ये भी है कि इसे आप कही भी लेकर जा सकते हैं यहां तक की कॉलेज भी…

Image Source: https://kblog.s3-ap-southeast-1.amazonaws.com/

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version