Home विविध रिलेशनशिप टिप्स रूठी गर्लफ्रेंड से यह बातें पूछने से पहले बरते सावधानी

रूठी गर्लफ्रेंड से यह बातें पूछने से पहले बरते सावधानी

0

रिलेशनशिप में अक्सर लड़ाई-झगड़े होते ही रहते हैं। जैसा कि हम सभी जानते हैं प्यार में छोटी-मोटी लड़ाइयां चलती ही रहती हैं। लेकिन अगर आपने रूठी गर्लफ्रेंड को कुछ ऐसा कह दिया जिससे उसका मूड खराब हो सकता है। तो समझ लें कि वह रूठी गर्लफ्रेंड आपका मूड खराब करने से पीछे नहीं हटेगी। अगर आपका रिलेशनशिप अभी कुछ समय पहले ही शुरू हुआ है तो ऐसे में हम आपको बता दें कि आपको अपनी रूठी गर्लफ्रेंड से कभी भी यह प्रश्न नहीं पूछने चाहिए।

आइए इन बातों को आप भी अच्छी तरह से नोट कर लें।

यह भी पढ़ेः इमोशनल एब्यूज होने के इन संकेतों को जानें और आज ही इससे पाएं छुटकारा

1. तुम्हारा वजन कितना है? (How Much Do You Weight?)

How Much Do You WeightImage Source: 

जैसा कि आप जानते हैं कि किसी महिला से उसकी उम्र नहीं पूछनी चाहिए। ठीक उसी तरह से किसी महिला से उसका वजन पूछना भी आपके लिए मुसीबत खड़ी कर सकती है। खासतौर पर तब, जब यह महिला आपकी रूठी गर्लफ्रेंड हो।

2. महीने में कितना कमा लेती हैं? (How Much Do You Earn In A Month?)

Image Source: 

आपके इस प्रश्न के बाद उनका रिएक्शन बहुत ही बेकार आएगा। उन्हें ऐसा लगने लगेगा कि आप उनके पैसे पर नजर गड़ाएं बैठे हैं। इसलिए ऐसे प्रश्नों को पूछने से पीछे हट जाएं।

यह भी पढ़ेः इन राशियों के लोग अक्सर देते हैं प्यार में धोखा

3. उनके पिछले रिलेशनशिप या बॉयफ्रेंड के बारे में जानना                                                                         (Describe Your Last Boyfriend/Relationship In Just One Word)

Image Source: 

आप कभी भी रूठी गर्लफ्रेंड से उनके एक्स के बारे में बात ना करें। ऐसा इसलिए क्योंकि आपके द्वारा पूछे गए किसी भी सवाल का आपको सही जवाब नहीं मिलने वाला है। वह आपको अपने एक्स के बारे में कोई बात नहीं बताने वाली हैं इसलिए आप अपना समय बर्बाद ना करें।

4. चेहरे पर होने वाले बालों से उन्हें परेशानी नहीं होती है? (Doesn’t It Trouble You To Have SO Much Facial Hair?)

Image Source: 

ऐसा करके आप अपनी गर्लफ्रेंड का मजाक बना रहे होंगे। इसलिए इससे पहले कि आपकी रूठी गर्लफ्रेंड और रूठ जाएं, आप आसानी से अपने आप को यह सवाल ना पूछ कर बचा सकते हैं।

यह भी पढ़ेः शादी के लिए पहली मुलाकात में अपने पार्टनर से जरूर पूछें ये सवाल

5. आखिरी बार तुम कब किसी के साथ फिजिकल हुई थी? (When Did You Had An Orgasm For The Last Time)

Image Source: 

इस सवाल से तो मानों कि लड़कियों का आधा खून ही सूख जाता है। इसलिए ऐसे बेकार प्रश्न पूछने से पहले अपने आप को तैयार कर लें, क्योंकि इसके बाद आपकी जिदंगी बदल भी सकती है। यह छोटा सा प्रश्न आपके लिए कई परेशानियां पैदा कर सकता है।

6. उन्हें बार-बार संबंध बनाने के लिए कहना। (Why Don’t You Tell Me What Turns You On?)

Image Source: 

नए रिलेशनशिप की कुछ सीमाएं होती है। ऐसे में आप अगर बार-बार उनसे संबंध बनाने के लिए कहेंगे तो आपको इस प्रश्न का उत्तर भले ही मिले ना मिलें, लेकिन इसके बदले में आपको एक थप्पड़ जरूर मिल सकता है।

अगर आपने भी इन सभी सवालों को अपनी गर्लफ्रेंड से पूछा है तो हमें बताएं कि उन्होंने बदले में आपको क्या जवाब दिया। आप अपना अनुभव हमारे साथ कमेंट्स में शेयर कर सकते हैं।

यह भी पढ़ेः रिलेशनशिप में आने के तुरंत बाद पार्टनर से कभी न कहें ये बातें

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version