Home विविध रिलेशनशिप टिप्स भारतीय महिलाओं के बारे में यह 6 धारणाएं जल्द बदलनी चाहिए

भारतीय महिलाओं के बारे में यह 6 धारणाएं जल्द बदलनी चाहिए

0

हर कोई महिलाओं के बारे में अपनी राय रखने से पीछे नहीं हटता। महिलाओं को हमेशा से ही अलग-अलग श्रेणियों में डाला जाता है। इन श्रेणियों में गृहिणी, कामकाजी, सिंगल, फैशनेबल जैसे और भी कई प्रकार आते हैं। भारतीय फिल्मों ने कभी भी स्टीरियोटाइप महिलाओं को नहीं बख्शा है। वह महिलाओं को एक प्रेमिका, गॉसिप क्वीन के तौर पर दिखाते आए हैं, लेकिन विश्वास करें इन श्रेणियों में से आधी में भी सच्चाई नहीं है। हम महिलाएं हर किसी से अलग होती हैं।

कोई भी इस तरह से चीजों को परिभाषित नहीं कर सकता, जिस तरह हम महिलाएं करना जानती हैं। आपको हमें परिभाषित करने के लिए किसी बड़े लेबल का इस्तेमाल करना चाहिए।

about indian women that should be removed asap1Image Source: indianactress

1. महिलाएं पार्टी में जाने के लिए सदियों लगा देती हैं
कई टीवी विज्ञापनों में यह दिखाया जाता है कि महिलाएं आईने के सामने बैठने में अपनी आधी उम्र निकाल देती हैं। वह यह सोचती रहती है कि किस रंग की लिपस्टिक पार्टी में लगाकर जाएं, लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं होता। आज की महिलाएं कामकाजी हैं और ऑफिस के लिए तैयार होने में वह लगभग पंद्रह मिनट लगाती हैं। इन प्रंदह मिनट में आईलाइनर से लेकर लिपस्टिक तक सब कुछ सेट हो जाता है।

Image Source: moviescelebrities

2. महिलाएं पैदा ही गॉसिप के साथ हुई हैं
महिलाएं ही नहीं बल्कि पुरुषों को भी गॉसिप करना काफी पसंद होता है। फर्क सिर्फ इतना है कि हम महिलाएं इस बात को आसानी से स्वीकार कर लेती हैं, लेकिन पुरुष कभी ऐसा नहीं करते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि महिलाएं राजनीति, कामकाज, जीवन के लक्ष्य और उपलब्ध्यिों के बारे में भी बात करती हैं। यह बातें गॉसिप करने जैसी तो नहीं हैं।

Image Source: wp

3. महिलाओं को ड्राइविंग नहीं आती
आपने आइस रोड ट्रकर्स के बारे में तो सुना ही होगा? अगर नहीं तो आप किसी भी समय हिस्ट्री चैनल देख सकते हैं। आपको वहां पर साफ-साफ दिख जाएगा कि महिलाएं ड्राइविंग कर सकती हैं या नहीं। वह कठिन इलाकों में अपनी जान पर खेलकर ड्राइविंग करती हैं। तो ऐसा कहना जरा गलत होगा कि महिलाएं ड्राइविंग करना नहीं जानती हैं। आपको बता दें कि महिलाएं पुरुषों से भी बेहतर ड्राइविंग कर सकती हैं।

Image Source: blogspot

4. कामकाजी महिलाएं बेहतर होममेकर्स नहीं होती हैं
क्या आप मानते हैं कि जो पुरुष खाना अच्छा बनाते है, वह ऑफिस के काम में सही नहीं होते हैं। इस तरह की बातें अचंभित करने वाली होती हैं। किसी भी व्यक्ति में कई प्रतिभाएं हो सकती हैं। एक महिला आॅफिस के काम के साथ ही अपने घर के कामकाज को भी बेहरतरीन तरीके से संभाल लेती हैं। बता दें कि मानसिक थकान लिंग के आधार पर नहीं होती है।

Image Source: wordpress

5. महिलाएं अधिक खर्चीली होती हैं
ऐसा नहीं कहा जा सकता कि महिलाएं काफी खर्चीली होती हैं। बता दें कि पुरुष भी काफी पैसे खर्च करते हैं। वह ज्यादातर ऑनलाइन शॉपिंग करते हैं और इस बात पर ध्यान नहीं देते कि जो गैजेट वह ऑनलाइन खरीद रहे हैं, वह दुकान से लगभग दो गुना अधिक दाम का है।

Image Source: apnatimepass

6. एक महिला कभी किसी आदमी को नहीं मार सकती
हम नहीं जानते कि इस बात पर क्यों इतना बवाल मचा रहता है कि महिला एक आदमी को कभी नहीं मार सकती हैं। क्या महिलाएं स्टील से बनी होती हैं और पुरुष कपास की गेंदों से, कि नाजुक सिर्फ पुरुष ही होते हैं। शारीरिक पीड़ा तो दोनों ही लिंगों को एक समान महसूस होती है। शारीरिक हिंसा किसी के लिए भी सही नहीं है।

Image Source: punjab2000

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version