Home घरेलू नुस्खे इन 6 वैजी स्मूदी का सेवन कर अपने बढ़ते वजन को करें...

इन 6 वैजी स्मूदी का सेवन कर अपने बढ़ते वजन को करें कंट्रोल

0

गर्मियों के मौसम में अगर आपको अपना वजन कम करना है तो हम आपको आज कुछ ऐसे तरीके बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से आप आसानी से अपने वजन को बढ़ने से रोक सकती हैं।
हम सभी अपने बढ़ते वजन को लेकर काफी परेशान रहती हैं, यह वजन हमें काफी शर्मिंदगी भी महसूस करवाता है। कई कोशिशों के बाद भी हम अपने पेट को कम करने में नाकाम हो जाती हैं, जिससे हमारा आत्मविश्वास भी कम होने लगता है। लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसी स्मूदी के बारे में बताने जा रहें हैं, जिनका सेवन करके से आप अपने पेट की चर्बी से छुटकारा पा सकती हैं। आइए आपको कुछ ऐसी ही वेजिटेबल स्मूदी बनाने की विधि बताते हैं।

यह भी पढ़ेः अपनी डाइट में ये 5 बदलाव करके बढ़ते वजन को करें कम

आप इन 6 वेजिटेबल स्मूदी का सेवन कर अपने बढ़ने वजन को नियंत्रित कर सकती हैं।

1. पावर बैंक

Image Source:

सब्जियों से तैयार स्मूदी का सेवन कर आप खुद को फिट और फाइन बना सकती हैं। इसमें कम से कम कैलोरी होती है और यह हमारे शरीर से सारे अतिरिक्त वसा को बाहर निकालने में मदद करती है।

यह भी पढ़ेः सरल कार्डियो एक्सरसाइज से ऐसे करें अपने वजन को कम

सामग्री
• अनानास – ½ कप
• खीरा – 1
• हरी गोभी – 1 कप
• अजवाइन
• हल्दी पाउडर – 1 चुटकी
• पालक – 1 कप
• पानी – ½ कप

विधि :
इस सभी चीजों को मिलाकर ब्लेंडर में पीसकर एक स्मूथ पेस्ट बना लें। आप चाहे तो इसमें नींबू का रस मिलाकर इसके स्वाद और बढ़ा सकती है। इसे छानने की जरूरत नहीं है आप इसे सीधे भी पी सकती हैं।

2. बैली ब्लास्टर

Image Source:

हम सभी इस बात को जानती हैं कि सेब और अदरक हमारे शरीर के लिए कितने फायदेमंद होते हैं, आप इन दोनों को मिलाकर इस स्मूदी का सेवन कर सकती हैं।

यह भी पढ़ेः वजन कम करने के लिए इस फैट कटर ड्रिंक को करें ट्राई

सामग्री
• सेब – 2
• गाजर – 4
• अजवाइन
• कद्दूकस किया हुआ अदरक

विधि :
इन सभी चीजों को मिलाकर जूसर में डाल लें और फिर इस तैयार जूस का सेवन करें।

3. मल्टीटास्कर

Image Source:

इस जूस में कई पोषक तत्व होते हैं जो कि हमारे पेट की चर्बी को कम करने में मदद करते हैं। इस ड्रिंक में ना केवल विटामिन सी के गुण होते हैं, बल्कि इससे हमारी त्वचा और बाल भी बेहतर बनते हैं।

यह भी पढ़ेः वजन कम करने के लिए उपयोग में लाएं ये प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थ

सामग्री
• नींबू – 1
• पानी एक गिलास
• अदरक
• एक मुठ्ठी पालक

विधि :
पालक और अदरक को ब्लेंडर में डालकर इसे पानी के साथ ब्लेंड कर लें। इसमें आप नींबू का रस मिलाकर एक गिलास में डाल लें और फिर इसका सेवन करें।

4. मॉर्निंग मील

Image Source:

सुबह के समय इस परफेक्ट ड्रिंक का सेवन करने से हमारे स्वास्थ्य को काफी फायदे होते हैं। आप इस ड्रिंक का सेवन करके अपने शरीर से कैलोरी कम कर सकती हैं। इस ड्रिंक में विटामिन, मिनरल्स और कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो कि आपके दिन की शुरुआत करने के लिए काफी अच्छे होते हैं।

यह भी पढ़ेः 4 टिप्स : नारियल तेल से घटेगा वजन, जानिए कैसे

सामग्री
• बिना फैट युक्त दूध – 1 कप
• ताजी ब्लूबैरी – ½ कप
• छिली हुई गाजर – 1
• ओट्स – 2 चम्मच
• शहद – 1 चम्मच

विधि :
इन सभी चीजों को एक साथ मिलाकर ब्लेंडर में ब्लेंड कर लें और फिर इस एनर्जी युक्त ड्रिंक का सेवन नाश्ते में करें।

5. पेट के नीचले हिस्से को कम करें

Image Source:

पेट का ऊपरी भाग भले ही हम कम कर दें, लेकिन निचला हिस्सा कभी कम नहीं हो पाता है। ऐसा करने के लिए आप इस स्मूदी का सेवन करके इस हिस्से में जमे फैट से राहत पा सकती हैं।

यह भी पढ़ेः वजन कम करने के लिए केले का करें सेवन

सामग्री
• ताजा अल्फला की अंकुरित
• पानी का एक गिलास
• कच्चे ओटमिल – 1 चम्मच
• एलोवेरा जूस – ½ कप

विधि :
नींबू को उसके छिलके के साथ ही पानी में ब्लेंड कर लें। इसके बाद इस मिक्चर को छान लें।
अब बची हुई चीजों को मिलाकर छाने हुए पानी में मिला लें।

6. जीरो फैट

Image Source:

किसी भी समय खाना छोड़ने से अच्छा है कि आप अनानास और अलसी के बीज की स्मूदी बनाकर इसका सेवन करें। इसमें फाइबर के उच्च गुण होते हैं और यह कब्ज से राहत पाने के लिए भी मदद करता है। इस ड्रिंक का सेवन करने से आपको बेहतरीन परिणाम मिलेंगे।

यह भी पढ़ेः वजन कम करने के लिए उपयोगी है ये आदतें

सामग्री
• अनानास 2 से 3 स्लाइस
• अलसी का बीज – 1
• नींबू का रस
• पानी – 1 गिलास
• शहद

विधि :
इन सभी चीजों को ब्लेंडर में डालकर स्मूदी को तैयार कर लें, इसका सेवन करके आपको कम भूख लगेगी।

यह भी पढ़ेः यदि आप वजन को कम करना चाहती है, तो जानें इन 4 जादुई डांस फॉर्म को..

आप हमें कमेंट्स में यह बता सकते हैं कि यह आर्टिकल आपके लिए कितना मददगार साबित हुआ है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version