Home स्वास्थ्य खान पान और पोषण गैस की समस्या से बचने के लिए ना करें इन चीजों का...

गैस की समस्या से बचने के लिए ना करें इन चीजों का सेवन

0

पेट में गैस बनाना एक आम समस्या हैं, जिसके पीछे अनियमित खानपान, अधिक चाय-कॉफी का सेवन, बदलती जीवन शैली इत्यादि कई वजह होती हैं। हमारे शरीर में ऐसी कोई प्रतिरक्षा प्रणाली नहीं हैं, जो पेट में गैस बनने से रोक सकें। ज्यादा देर तक बैठे रहना, खाना खाकर सो जाना, इन सभी कारणों से अपच, कब्ज एवं पेट की अन्य समस्याओं के साथ गैस की समस्या भी शुरू हो जाती हैं। कभी-कभी स्तिथि ऐसी हो जाती हैं कि गैस की वजह से आपको शर्मिंदगी उठानी पड़ती हैं। इससे बचने के लिए आपको उन खाद्य पदार्थों के बारे में जानना चाहिए, जो आपके पेट में गैस बनाने का काम करते हैं और इन खाद्य पदार्थों के सेवन से आपको बचना चाहिए।

यह भी पढ़ें – पेट फूलने और गैस की समस्या से बचने के लिए इन खाद्य पदार्थों को अपनी डाइट में करें शामिल

1. फूलगोभी (Cauliflower)-

Cauliflowerimage source:

फूलगोभी एक ऐसी वनस्पति हैं जिसके सेवन से पेट में गैस बनना शुरू हो जाती हैं। इसके अधिक सेवन से सल्फर और आलिगोसेकैरिड से युक्त गंदी गैस बनती हैं। इसलिए फूलगोभी के अधिक सेवन से हमें बचना चाहिए।

2. प्याज (Onion)-

image source:

यदि आप प्याज कम खाती हैं तो आपके पेट में गैस भी कम बनेगी। प्याज में शर्करा जैसे फ्रुक्टोज होते हैं जो छोटी आंत में ठीक से अवशोषित नहीं होते हैं और जब यह बड़ी आंत की तरफ जाते हैं, तो गैस बनाते हैं।

यह भी पढ़ें – बैठे-बैठे होने लगी है गैस की समस्या, तो अपनाएं यह सरल उपाय

3. डेयरी उत्पाद (Dairy products)-

image source:

डायरी उत्पादों में लैक्टोज होता हैं जो मूल रूप से चीनी का एक रूप हैं। हमारे शरीर से निकलने वाला एक खास एंजाइम इस लैक्टोज को पचाता हैं। जिनके शरीर में इस एंजाइम का उत्पादन कम होता हैं, तो उन्हें पेट संबंधी गड़बड़ी होती हैं। साथ ही साथ इससे गैस भी बनती हैं। कभी-कभी इसकी वजह से पेट में सूजन भी हो जाती हैं।

4. कार्बोनेटेड ड्रिंक्स (Carbonated drinks)-

image source:

कार्बोनेटेड ड्रिंक्स में घुले CO2 पेट में गैस बनने का कारण होते हैं। यह पेट के भीतर जलन पैदा करते हैं और साथ ही साथ इसमें पाएं जाने वाला फ्रुक्टोज पेट में गैस बनाते हैं।

यह भी पढ़ें – गैस की समस्या से छुटकारा पाने में मदद करेंगे योग के यह 5 आसन

5. स्टार्च युक्त आहार (Foods with starch)-

image source:

चावल, पास्ता और रोटी जैसे खाद्य पदार्थों में अधिक स्टार्च होता हैं। जिसके सेवन से पेट में अधिक गैस बनती है। यह आंतों में ठीक से हजम नहीं होता हैं, जिसकी वजह से पेट में गैस बनती हैं।

6. साबुत अनाज (Whole grains)-

image source:

साबुत अनाज स्वास्थ्य के लिए अच्छा माना जाता हैं, पर इसके अधिक सेवन से भी परेशानी पैदा हो सकती हैं। साबुत अनाज में फाइबर की मात्रा ज्यादा होती हैं। जिसे पचाने में पेट को मुश्किल होती हैं और इसकी वजह से पेट में गैस बन सकती हैं।

यह भी पढ़ें – गैस की समस्या से छुटकारा पाने के लिए इन 5 चीजों का करें सेवन

7. दाल (Lentils)-

image source:

मसूर की दाल फाइबर, प्रोटीन, खनिज और कार्बोहाइड्रेट से भरपूर होता हैं और जो लोग इस फाइबर को ठीक से पचा नहीं पाते हैं, उनको बाद में गैस से पेट फूलने की समस्या का सामना करना पड़ता हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version