Home घरेलू नुस्खे शहद के गुणों से इस तरह बढ़ाएं अपने चेहरे की चमक

शहद के गुणों से इस तरह बढ़ाएं अपने चेहरे की चमक

0

 

 

क्या आप जानती हैं कि किचन में मौजूद सिर्फ एक ही चीज से आप अपने चेहरे पर निखार पा सकती हैं। जी हां, आप शहद का इस्तेमाल कर आसानी से अपनी त्वचा में निखार पा सकती हैं। आइए आपको आज हम शहद के गुणों के बारे में बताते हैं जिनकी मदद से आप आसानी से अपने चेहरे में निखार पा सकती हैं। आप शायद शहद के गुणों से सौंदर्य को होने वाले लाभ के बारे में बहुत कम ही जानती होंगी, लेकिन आज इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको कुछ ऐसी बातें बताने जा रहें हैं। जिनका इस्तेमाल करने के बाद आपको किसी और चीज की जरूरत नहीं होगी। आप पार्लर में बिना समय बर्बाद किए बिना ही इससे अपने चेहरे को बेहतरीन बना सकती हैं।

आइए शहद के गुणों से होने वाले सौंदर्य लाभों के बारे में जानें..

यह भी पढ़ेः चुकंदर के रस में शहद मिलाने से होंगे यह बेमिसाल फायदे

1. एक बेहतर स्किन मॉइश्चराइजर की तरह (Honey as a natural skin moisturizer)

आप शायद शहद के गुणों के बारे में यह नहीं जानती होंगी कि आप इसे एक बेहतरीन स्किन मॉइश्चराइजर की तरह इस्तेमाल कर सकती हैं। आप शहद को सीधे अपनी त्वचा पर 15 से 20 मिनट के लिए लगा लें। इसके बाद आप कुछ ही मिनटों में चमकदार गोरी त्वचा पा सकती हैं।

Honey as a natural skin moisturizerImage Source: 

2. सनबर्न में राहत (Honey to soothe harsh sunburns)

शहद के सौंदर्य लाभ में यह भी आता है कि यह सनबर्न में काफी प्रभावी तरीके से काम करता है। आप शहद को एक सूथिंग जैल के तौर पर इस्तेमाल कर सकती हैं। आप एक चम्मच शहद में दो चम्मच एलोवेरा जैल मिलाकर इसका इस्तेमाल कर, चमत्कारी परिणाम पा सकती हैं।

Image Source: 

यह भी पढ़ेः शहद-लहसुन से बने मिश्रण का सेवन करने से होते हैं ये चमत्कारिक फायदे

3. शहद का इस्तेमाल कर ड्राई लिप्स का उपचार (Honey for exfoliating your dry lips)

आप शहद का इस्तेमाल करके अपने लिप्स को रूखा होने से बचा सकती हैं। शहद के गुणों में यह भी आता है और आप शहद का इस्तेमाल करके आसानी से अपने लिप्स को कोमल बना सकती हैं।

Image Source: 

4. शहद की मदद से मुंहासों का उपचार (Honey for an effective acne treatment)

शहद में एंटीबायोटिक गुण होते हैं, जो कि आपके चेहरे पर हुए मुंहासे और उनके निशानों को दूर करने में मदद करते हैं। आप इसका इस्तेमाल कर रेडनेस और जलन को भी ठीक कर सकती हैं।

Image Source: 

यह भी पढ़ेः जानें शहद के साथ लौकी का जूस पीने के फायदे

5. बालों के लिए बेहतरीन (Honey for beautiful and lustrous hair)

शहद के गुण केवल त्वचा को ही नहीं, बल्कि आपके बालों को भी बेहतरीन बनाने में मदद करते हैं। हम आपको बता दें कि आप शैम्पू में एक चम्मच शहद मिलाकर इससे अपने बालों को धो लें। इससे आपके बाल स्मूथ हो जाएंगे।

Image Source: 

6. शहद का इस्तेमाल एक क्यूटिकल मॉइश्चराइज की तरह (Honey as a natural cuticle moisturizer)

आप एक चम्मच नारियल तेल और शहद को अच्छी तरह से मिला लें। इसके बाद आप इसे अपनी त्वचा पर रब करें। इसे 10 मिनट के लिए रखकर आप स्मूथ और कोमल त्वचा पा सकती हैं।

Image Source: 

यह भी पढ़ेः शहद और नीम का पेस्ट लगाकर चेहरे को करें इन परेशानियों से मुक्त

7. एक बेहतरीन स्क्रब के तौर पर (Honey to add in DIY exfoliating scrub)

आप शहद में चीनी और नींबू मिलाकर ग्लोइंग स्किन पा सकती हैं। इससे आपकी त्वचा का रंग साफ हो जाएगा।

Image Source: 

शहद के गुणों से होने वाले सौंदर्य लाभ के बारे में अब तो आप जान ही गई होंगी, अगर आप शहद से जुड़े ऐसे ही उपचारों के बारे में कुछ और जानती हैं तो ऐसे में आप हमें नीचे कमेंट्स में लिखकर जरूर बताएं।

यह भी पढ़ेः सुबह सवेरे पानी में नींबू और शहद मिलाकर पीने के फायदे

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version