Home त्वचा की देखभाल चेहरे को गोरा बनाने के लिए अपनाएं यह 8 उबटन

चेहरे को गोरा बनाने के लिए अपनाएं यह 8 उबटन

0

उबटन की मदद से हम प्राकृतिक तरीके से अपने चेहरे में निखार ला सकते हैं। आपने आज तक हल्दी और बेसन का उबटन तो इस्तेमाल किया ही होगा, आज हम आपको ऐसे ही 8 उबटन के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप अपने चेहरे को निखार सकती हैं।

यह भी पढ़ेः गोरा रंग और निखरी त्वचा को पाने के बेजोड़ उपाय

1 केले का उबटन
केले का उबटन बनाने के लिए आप 1 चम्मच शहद, 1 चम्मच नींबू और 1 केला मिलाकर अच्छी तरह से चेहरे पर लगा लें। ऐसा करके चेहरे का तेल कम होता है। इसे 20 मिनट तक चेहरे पर लगा रहने दें और फिर ठंडे पानी से चेहरे को धो लें।

face-masks-for-glowing-skin1Image Source:

2 शहद और मलाई का उबटन
इस उबटन को बनाने के लिए आप 1 चम्मच शहद में 1 चम्मच मलाई मिला लें और फिर इसे चेहरे पर लगा लें और 30 मिनट के लिए इसे चेहरे पर लगा रहने दें। ऐसा करने के बाद फिर चेहरे को धो लें। इससे त्वचा में नमी आती है।

Image Source:

3 बादाम और जैतून के तेल का उबटन
इस उबटन को बनाने के लिए आप 1 चम्मच जैतून के तेल में 5 बूदें बादाम के तेल की डालकर मिला लें। इसके बाद इस पेस्ट को चेहरे पर रात के समय लगा लें और फिर चेहरे की मसाज करके अगले दिन चेहरा धो लें।

Image Source:

4 ग्लिसरीन और नींबू
इस मास्क को बनाने के लिए आप 1 चम्मच ग्लिसरीन और 5 बूंदे नींबू की डालकर इसे अच्छी तरह से मिक्स कर लें। इसके बाद इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाकर कुछ देर के बाद ठंडे पानी से चेहरे को धो लें। इससे दाग धब्बे गायब हो जाएंगे।

Image Source:

5 टमाटर और चीनी
आप इस उबटन को बनाने के लिए टमाटर के दो स्लाइस में थोड़ा सा शक्कर मिला लें। इसके बाद इससे गर्दन और चेहरे पर स्क्रब करना शुरू कर दें। ऐसा करने के बाद आप अपने चेहरे को 20 मिनट बाद धो लें।

Image Source:

6 शहद
आप अपने चेहरे पर सिर्फ शहद भी लगा सकती हैं। शहद जब सूख जाएं तो फिर आप गुनगुने पानी को करके अपना चेहरा धो लें।

Image Source:

7 अंडा और बादाम का तेल
अंडे को तोड़ कर उसके सफेद हिस्से में 5 बूंदे बादाम का तेल मिलाकर इसे अच्छी तरह से फेंट लें। इसके बाद इसे अपने चेहरे पर लगा लें। इसे 30 मिनट के लिए चेहरे पर लगा रहने दें, फिर चेहरे को धो लें।

Image Source:

8 आलू और दही का उबटन
यह पैक विटामिन सी, आयरन और प्रोटीन से भरपूर रहता है। इससे काले धब्बे गायब हो जाते हैं। आप इस पेस्ट को बनाने के लिए आलू को मसल लें और फिर इसमें 1 चम्मच दही और शहद मिला लें। इस पेस्ट को फिर अपने चेहरे पर लगा लें। ऐसा करने के बाद आप आपका चेहरा दमकने लगेगा।

Image Source:

यह भी पढ़ेः गोरा रंग पाने के लिए आसान उपचार

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version