Home विविध रसोई से इस तरह बनाएं आम की लौंजी

इस तरह बनाएं आम की लौंजी

0

गर्मियां आते ही आम का सीजन शुरू हो जाता है और हमारे घरों में फलों के राजा आम पहुंचना शुरू हो जाते हैं। हम सभी को आम बेहद पंसद होते हैं। कुछ महिलाएं इससे आम पना बनाती है तो कुछ आचार और आम की लौंजीआम की लौंजी तो हम सभी अपने अपने घरों में खूब खाते हैं लेकिन क्या आपको इसे बनाना भी आता है। अगर नहीं, तो कोई बात नहीं आज हम आपको आम की लौंजी को बनान के विधि बताने जा रहें हैं। इसको बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता और यह पल भर में तैयार हो जाती है। चलिए जानते हैं इसे बनाने की विधि के बारे में….

यह भी पढ़े- झटपट आम का अचार बनाने की विधि

आम की लौंजी को बनाने के लिए जरूरी सामग्री

• कच्चे आम- करीब एक कप छिले हुए और कटे हुए
• सौंफ – 2 चम्मच
• कलौंजी – ¼ चम्मच
• लाल मिर्च पाउडर – ¼ चम्मच
• धनिया पाउडर – 1 चम्मच
• शक्कर – ¼ चम्मच
• हल्दी पाउडर – ¼ चम्मच
• तेल – 2 चम्मच
• नमक- स्वादानुसार

आम की लौंजी बनाने की विधि

1. सबसे पहले आप एक पैन में तेल डालकर गर्म करें।
2. इसके बाद जब तेल गर्म हो जाए तो इसमें सौंफ व कलौंजी डालकर कुछ देर के लिए भूनें।
3. जब यह भून जाएं तो इसमें कच्चे आम डाल दें और इसे करीब दो मिनट तक भूनते रहें।
4. इसेक बाद आप इसमें बचे हुए सारे मसाले और शक्कर डाल दीजिए।
5. करीब 2 मिनट तक इसे चलाने के बाद आप इसमें ¼ कप पानी डाल दीजिए और इस मध्यम आंच पर तब तक पकाएं जब तक आम सोफ्ट न हो जाएं।
6. आपकी खट्टी मीठी शानदार आम की लौंजी बनकर तैयार है।
7. इसे गैस से अलग रखकर आप ठंडी होने दें और किसी जार में भरकर रख दें। इसको आप दो से तीन दिन तक आराम से खा सकती है।

आम की लौंजीImage Source:

यह भी पढ़े- छुट्टी के दिन जरूर बनाएं आम के पकौड़े

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version