Home विविध रसोई से नवरात्री स्पेशल – आलू मखाने की रेसिपी

नवरात्री स्पेशल – आलू मखाने की रेसिपी

0

आलू मखाने एक ऐसी स्नैक्स रेसिपी है, जिसका सेवन आप शाम की चाय के साथ आसानी से कर सकती हैं। इस रेसिपी का स्वाद अनारदाना पाउडर और पुदीना डालने से एकदम अलग हो जाता है। आप चाहे तो इसे एक साइड डिश के तौर पर भी सर्व कर सकती हैं। आप इसे व्रत के दौरान बनाने के साथ ही सामान्य दिनों में भी बना सकती हैं। आइए जानते हैं, इस रेसिपी को बनाने की विधि।

यह भी पढ़ेः नवरात्र के व्रत में बनाएं सिंघाड़े के आटे का समोसा

सामग्री:

  •  उबले हुए आलू – 4
  •  मखाने – 1 ½ कप
  •  सूखा अनारदाना पाउडर- 1 चम्मच
  •  जीरा पाउडर – 1 चम्मच
  •  हरी मिर्च- 2
  •  पुदीने की पत्तियां -2
  •  घी -1/2 चम्मच
  •  सेंधा नमक -स्वादानुसार

विधि:

  1.  उबले हुए आलू को छिलकर उसका छिलका निकाल लें और फिर उसे छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।
  2.  सूखे रोस्ट किए गए मखाने को एक पैन में डालकर क्रिस्प होने तक भूनें।
  3.  जब मखाने टोस्ट हो जाए तो इसे एक बाउल में डाल लें और अलग रख दें।
  4.  इसके बाद इस पैन में ही घी को गर्म कर लें।
  5.  इसमें हरी मिर्च को डालकर कुछ सेकेंड के लिए भुन लें।
  6.  इसके बाद इसमें कटे हुए उबले आलू को घी में डाल दें।
  7. 7 अब इसमें जीरा पाउडर, सूखा अनारदाना पाउडर और सेंधा नमक मिला लें।
  8.  इसके बाद उबले हुए आलू को इसमें अच्छी तरह से मिला लें।
  9.  इसके बाद इन आलू को मध्ययम आंच में पकाएं और इसे सुनहरा होने तक भूनें।
  10.  इसके बाद इसमें रोस्टेड मखाने और पुदीना डालें।
  11.  इसके बाद इस आलू मखाने की रेसिपी को आप सर्व करके इसका सेवन कर सकती हैं।
aloo-makhanaImage Source:

यह भी पढ़ेः नवरात्रि के व्रत मे बनाये शकरकंद का हलवा

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version