Home स्वास्थ्य बच्चों को गर्मियों में जरूर खिलाएं यह आहार

बच्चों को गर्मियों में जरूर खिलाएं यह आहार

0

मौसम में बदलाव आते ही हम अक्सर यही सोचने लगती हैं कि आखिर उनके खान-पान का ख्याल किस तरह से रखा जाए। बच्चों की डाइट का पूरा ख्याल रखने के अलावा एक मां को और कोई चीज नहीं सुझती है। ऐसा इसलिए भी क्योंकि गर्मियों के मौसम में स्कूल से थके हारे आए बच्चे खाना खाने से भी मना कर देते हैं, जो कि उनके लिए काफी परेशानी पैदा कर सकता है। आइए आज हम आपको बताते हैं कि आखिर किस तरह से आप अपने बच्चों को गर्मियों के मौसम में स्वस्थ्य बना सकती हैं। नीचे बताएं गए हर एक खाद्य पदार्थ का सेवन आप अपने बच्चे को करवा सकती हैं, यह सभी खाद्य पदार्थ आपके बच्चे के लिए फायदेमंद साबित होंगे।

image source:

यह भी पढ़ेः अपने बच्चों के झगड़े को इस तरह सुलझाएं

1. दही
दही शरीर में ठंड़क प्रदान करती है। आप चाहें तो अपने बच्चे को दही का रायता या लस्सी बनाकर दोपहर में उन्हें खाने के बाद दे सकती हैं। अगर आपका बच्चा लस्सी पीना पसंद ना करता हो तो उसमें आप रूहअफ्जा मिलाकर उन्हें सेवन करने के लिए दे सकती हैं।

image source:

2. नारियल पानी
नारियल पानी में कई मिनरल्स शामिल होते हैं, जो कि बीमारियों से लड़ने में मदद करते हैं। बच्चों को इसका सेवन भी रोज करवाएं। दिन में दो बार नारियल के पानी का सेवन करवाने से भी आपका बच्चा स्वस्थ्य हो जाएगा।

image source:

यह भी पढ़ेः बच्चों को रात में डर लगता हो तो अपनाएं यह तरीके

3. खीरा
खीरे में फाइबर होता है जो कि बच्चों के शरीर में ठंडक बनाए रखते हैं। आप चाहें तो इसे अपने बच्चे के सलाद में शामिल कर सकती हैं।

image source:

4. तरबूज
तरबूज का सेवन अगर आप अपने बच्चे को करवाती हैं, तो इससे उनके शरीर में पानी की कमी पूरी हो जाएगी। यह स्वादिष्ट होने के साथ ही हेल्दी भी होता है।

image source:

यह भी पढ़ेः अपने बच्चों को ऐसे दें सेक्स एजुकेशन की पूर्ण जानकारी

5. प्याज
बच्चे काफी समय तक धूप में खेलते हैं, जिससे उन्हें लू लगने का डर हर मां को सताता रहता है। ऐसे में आप उनकी डाइट में प्याज को शामिल कर सकती हैं, जो कि काफी फायदेमंद होता है। यह आपके बच्चों को ही नहीं आपको भी लू से बचाने में मदद करता है।

image source:

यह भी पढ़ेः छुट्टियों में बच्चों को कैंप में भेजने के होते है यह फायदे

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version