Home घरेलू नुस्खे तुलसी पत्तों के है कई अद्भुत फायदे

तुलसी पत्तों के है कई अद्भुत फायदे

0

हमारी संस्कृति में तुलसी के पौधे को बहुत ही अधिक महत्व दिया जाता है। हिंदुओं के घरों में तुलसी का पौधा रखना बेहद ही शुभ माना जाता है। सदियों से इस तुलसी के पौधों का महत्व वेदो में भी बताया गया है। कई शास्त्रों में तो इसे संजीवनी बूटी भी कहा गया है। तुलसी के पत्तों का सेवन करने से शरीर में रोगों से लड़ने की क्षमता का विकास होता है। तुलसी के पौधे के पत्तों के अलावा उसकी जड़े, बीज का भी अपना ही महत्व है। कई बार बाहर खाना खाने से पेट खराब हो जाता है औऱ हमें फूड प्वाजनिंग हो जाती है आप चाहे तो इसे फूड प्वाजनिंग को तुलसी के पत्तों के सेवन से ठीक कर सकते है है। तुलसी के कई लाभ तो सभी को पता है लेकिन फूड प्वाजनिंग में इसका प्रयोग किए जाने के बारे में कम ही लोग जानते है। आज हम तुलसी के इसी फायदे के बारे में बता रहे है कि जिससे आप अपनी फूड प्वाजनिंग को ठीक कर सकते हैं।

1 दही- मेथीदाना औऱ तुलसी
दही में एंटी माइक्रोबियल और एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते है जो शरीर से बैक्टीरिया को समाप्त करते है। इसके लिए आपको एक चम्मच मेथीदाना पाउडर के साथ एक चम्मच दही को मिलाकर लेने से फूड प्वाजनिंग की समस्या सही हो जाती है। साथ ही तुलसी के पत्तों का सेवन करने से इस समस्या में तेजी से आराम मिलता है।

benefits of Basil leaves1Image Source: ytimg

2 तुलसी और शहद
एक कप पानी में तुलसी की 5 से 6 पत्तियों को उबाल लें इसके बाद जब पानी गुनगुना हो जाए तब इसमें एक चम्मच शहद मिला लें। इसके सेवन से पेट के सभी विकार दूर हो जाते है।

Image Source: isha

3 ग्रीन टी और तुलसी
ग्रीन टी को भी फूड प्वाजनिंग की समस्या होने पर लिया जा सकता है। ग्रीन टी के अंदर एंटी ऑक्सीडेंट गुण भी पाए जाते है, यह शरीर से विषैले तत्वों को बाहर करने में सक्षम होते है। इसमे अगर थोड़ी सी तुलसी भी मिला दी जाए तो इससे ग्रीन टी का फायदा और बढ़ जाता है।

Image Source: teamajesty

4 नींबू और तुलसी
नींबू के अंदर एंटी वायरल और एंटी इंफ्लेमेटरी के साथ ही एंटी बैक्टीरियल गुण भी होते है यह बैक्टीरिया को खत्म करने में मददगार होता है। फूड प्वाजनिंग को दूर करने के लिए नींबू के जूस के साथ तुलसी के पत्तों को दिन में दो से तीन बार पीना चाहिए।

Image Source: pexels

5 लहसुन और तुलसी
लहसुन शरीर की कई बमीरियों को दूर करने में सक्षम है इसमें एंटी बैक्टीरियल और एंटी फंगल गुण होते है। फूड प्वाजनिंग होने पर एक लहसुन, एक लौंग और साथ में तुलसी को पीसकर पानी के साथ लेने से इस समस्या में आराम मिलता है।

Image Source: authoritynutrition

6 केला और तुलसी
केले के सेवन से भी पेट की कई तरह की समस्याओं को दूर किया जा सकता है। केले में पौटैशियम पाया जाता है जो हमारे पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है एक गिलास केले के साथ सेब को मिलाकर शेक बनानकर पीने से पेट की समस्या ठीक हो जाती है। इसके साथ भी तुलसी के पत्तों का सेवन किया जा सकता है।

Image Source: tryabouttime

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version