Home स्वास्थ्य सेब के छिलके में भी छिपा हैं सेहत का राज

सेब के छिलके में भी छिपा हैं सेहत का राज

0

 

स्वस्थ रहने के लिए सही पौष्टिक आहार की जरुरत होती हैं और इसके लिए ताजी सब्जियों और फलों का सेवन बेहद जरुरी होता हैं। फलों में सेब एक ऐसा फल हैं जो हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता हैं लेकिन कुछ लोग ऐसे होते हैं जो सेब को छिलकर खाना पसंद करते हैं। आपको बता दें कि सेब के छिलके में ही सब नुट्रिएंट्स होते हैं इसलिए सेब को छिलकर सेवन करने के बजाए इसे छिलके समेत खाएं इससे आपकी कई बीमारियाँ दूर हो सकती हैं। आइए जानते हैं सेब को बिना छिले खाने से शरीर को क्या – क्या फायदे मिलते हैं।

सेब के छिलकेImage Source: 

यह भी पढ़ें – सेहत संबंधी कई बीमारियों को दूर करता हैं सेब का सिरका

1. ब्लड शुगर (Blood sugar) –

ब्लड शुगर वाले रोगियों के लिए सेब काफी फायदेमंद होता हैं लेकिन आपको बता दें सेब को छिलके सहित खाएं। ऐसे सेवन करने से ब्लड शुगर नियंत्रण में रहती हैं।

Image Source: 

2. कैंसर (Cancer) –

सेब के छिलके में कैल्शियम, एंटी – ऑक्सीडेंट्स, एंजाइम जैसे कई गुण मौजूद होते हैं। छिलके सहित सेब का सेवन करने से मोटापा दूर होता हैं साथ ही कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों से भी बचाव होता हैं।

Image Source: 

यह भी पढ़ें – सेब के जूस के अद्भुत फायदे

3. आंखों के लिए फायदेमंद (Beneficial for eyes) –

प्रतिदिन नियमित रूप से सेब खाने से आँखें से जुड़ी कई बीमारियां दूर होती हैं इसलिए अपनी आँखों को स्वस्थ बनाएं रखने के लिए रोजाना सेब जरुर खाएं।

Image Source:

4. ब्रेन सेल (Brain cell) –

आपको बता दें कि सेब को छिलके सहित खाने से ब्रेन सेल डैमेज नहीं होते हैं। इसके अलावा इसे खाने से दिमाग तेज होता हैं।

Image Source: 

यह भी पढ़ें – सेब के जूस के अद्भुत फायदे

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version