Home स्वास्थ्य सेब में छिपा है आपकी सेहत का खजाना

सेब में छिपा है आपकी सेहत का खजाना

0

सेब हर किसी का पसंदीदा फल होने के साथ ही स्वास्थवर्धक भी माना जाता है। सेब खाने में तो स्वादिष्ट होता ही है साथ ही में यह कई पौष्टिक गुणों से भी भरपूर होने के कारण यह शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता को मजबूती प्रदान करता है, जिससे हमें बाहरी संक्रमण से लड़ने की ताकत मिलती है। इससे शरीर के रोग दूर होते है। सेब शरीर में होने वाले तत्वों की कमियों को पूरा करने का काम करता हैं। इसमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट तत्व बाहरी संक्रमण को दूर करके शरीर को बीमारियों से सुरक्षित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है। जानें इस का सेवन करन से होने वाले फायदे…

Healthy Lifestyle (XXXL)Image Source:

यह भी पढ़े : गर्भावस्था के दौरान सेब खाने से होने वाले फायदे

1. हृदय रोग से छुटकारा
सेब में पौटेशियम की भरपूर मात्रा में पाई जाती है जो हृदय को मजबूती प्रदान करने के साथ सुचारू रूप से चलानें में मदद करती है। इसलिए हार्ट रोगियों को इसका सेवन नियमित रूप से करना चाहिए।

Image Source:

2. कोलेस्ट्रोल को घटाना
यदि आप अपने वजन को कम करना चाहती हैं तो इसका सेवन करने से यह वसा के स्तर को कम करके कोलेस्ट्रोल को घटाने का कम करता है।

Image Source:

3. हडि्डयों को मजबूत बनाना
सेब में विटामिन सी कैल्सियम,मैग्नेशियम और आयरन के गुण मौजूद होते हैं जो शरीर की हड्डियों को मजबूती प्रदान करने में सहायक होते है।

Image Source:

4. पाचन क्रिया को दुरूस्त बनाना
सेब में भरपूर मात्रा में फाइबर की मौजूदगी होती है जिससे पाचन क्रिया में सहायता मिलती है। यह भोजन को पचाने में हमारी मदद करता है। रोजाना एक सेब का सेवन या उसके छिलके का सेवन करने से पाचन क्रिया मजबूत रहती है।

Image Source:

यह भी पढ़े :सेब के छिलके में भी छुपा है सेहत का राज

5. आंखों की ज्योति को बढ़ाता है
सेब में विटामिन सी, ए, और आयरन की भरपूर मात्रा पाई जाती है जो आंखों की रोशनी को बढ़ाने का कम करती है। इसके साथ ही आंख संबंधी समस्याओं के लिए सेब का सेवन सबसे अच्छा उपचार माना जाता है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version