Home विविध फ़ैशन गर्मियों में दही के नियमित सेवन से आप रहती है कई बीमारियों...

गर्मियों में दही के नियमित सेवन से आप रहती है कई बीमारियों से दूर

0

 

गर्मियां चल रही हैं और ऐसे में लोग दही का उपयोग बहुत बड़ी मात्रा में भोजन के साथ करते हैं। इस कारण ही आज हम आपको दही के कुछ अद्भुद फायदे के बारे में बता रहें हैं, जिनको जानकार आप नियमित तौर पर दही का उपयोग करना शुरू कर देंगी। दही वो चमत्कारी खाद्य पदार्थ है जिसका उपयोग कई प्रकार के धार्मिक कार्य में भी किया जाता है। जो भी व्यक्ति दही का नियमित तौर पर प्रयोग करता है तो उसको कभी आंतों की बीमारी नहीं होती है तथा वह व्यक्ति कभी पेट के रोगों का शिकार नहीं होता है, आइए अब आपको विस्तार से बताते हैं दही के अन्य फायदों के बारे में।

1. पेट के रोगों में लाभकारी

Image Source:

दही पेट के रोगों में बहुत ज्यादा लाभकारी होती है, असल में इसमें कुछ ऐसे कैमिकल होते हैं जो कि हमारी पाचन क्रिया को दुरूस्त करते हैं। आपको हम यह भी बता दें कि दही की तासीर ठंडी होती है, इसलिए यह आपके पेट की गर्मी को दूरकर आपको अपच तथा गैस जैसी बीमारियों से रक्षा करता है। कब्ज या गैस जैसे पेट के विकारों के लिए आप दही की लस्सी या छाछ का उपयोग करती हैं, तो आपको इन विकारों से निजात मिलती है तथा भूख भी अच्छे से लगती है।

यह भी पढ़ें – चेहरे एवं बालों को सुंदर व चमकदार बनाने के लिए अपनाए दही से बना पैक

2 – हड्डियों तथा दांतों के लिए फायदेमंद

Image Source:

दही में वैसे तो बहुत से ऐसे तत्व पाएं जाते हैं जो की आपके शरीर के लिए आवश्यक होते हैं, पर हम आपको बता दें कि दही में “कैल्शियम” भी पाया जाता है, जो की मानव की हड्डियों के विकास तथा उनकी मजबूती के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है। इसके अलावा कैल्शियम मानव के दांतों के लिए भी बहुत जरूरी होता है, क्योंकि यह दांतों को मजबूती प्रदान करता है। इसके अलावा कैल्शियम मांसपेशियों के सही कार्य करने में भी सहायक होता है।

यह भी पढ़ें – दही से पाएं बेदाग निखरी त्वचा

3 – बीमारियों से करे हमारी सुरक्षा

Image Source:

दही कई प्रकार की घातक बीमारियों से भी हमारा बचाव करती है। आपको हम बता दें कि दही गुर्दों की बीमारियों, हृदय रोग, हाई ब्लड प्रेशर जैसी बीमारियों को दूर करने में बहुत लाभदायक होती है। दही रक्त में बनने वाले कोलेस्ट्रोल को कंट्रोल करती है ताकि यह मानव रक्त में जमकर ब्लड सर्कुलेशन को कोई नुकसान न पहुंचाए।

4 – बालों के लिए लाभदायक

Image Source:

दही को बालों के लिए भी बहुत लाभकारी पाया गया है। दही या छाछ का प्रयोग बालों को स्वस्थ तथा निरोगी रखता है तथा उनको सुंदर बनाता है। इसके लिए आप दही या छाछ को बालों में नहाने से पहले अच्छे से लगाएं और नहाते समय सिर को धो लें। असल में दही तथा छाछ में वे सभी गुण पाएं जाते हैं जो की आपके बालों के लिए बहुत जरुरी होते हैं।

यह भी पढ़ें – गिरते और रूखे बालों के लिए अपनाएं दही

5 – अन्य लाभ

Image Source:

यदि आपके जोड़ो में दर्द रहता है तो आप दही को जीरे तथा हींग का छौंक लगाकर सेवन करें। इससे आपके जोड़ों के दर्द में आराम मिलेगा। वहीं गर्मी से यदि आपकी कोहनी, गर्दन तथा चेहरे पर कालापन आ गया हो तो आप दही में नींबू का रस मिलाकर इसको प्रभावित स्थानों पर लगाएं तथा कुछ समय बाद इसे गुनगुने पानी से धो लें। इससे आपके इन अंगों का कालापन खत्म हो जाता है। इस प्रकार से दही के ये फायदे जानकार आप इनको अपने जीवन में जरूर अपनाएं तथा स्वस्थ और निरोगी जीवन पाएं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version