Home स्वास्थ्य गर्मियों में गुलकंद का सेवन करने से होते हैं अनोखे फायदे..

गर्मियों में गुलकंद का सेवन करने से होते हैं अनोखे फायदे..

0

गुलाब का फूल दिखने में जितने सुंदर होते हैं, उतने ही सुंदर इसमें छिपे औषधिय गुण होते है। इसकी रंग की सुंदरता के साथ ही इसकी भीनी-भीनी खुशबू हर किसी के मन को मोह लेती है। इसकी खुशबू से मन के काफी शांति मिलती है। गुलाब के फूलों में छिपे औषधिय गुणों के कारण इसके फूल का उपयोग काफी मात्रा मे ब्यूटी प्रोडेक्ट को बनाने के लिए किया जाने लगा है, पर क्या आप जानती है कि गुलाब के फूलों से बना गुलकंद आपकी सेहत के लिए भी कितना लाभकारी होता है। आज हम आपको बता रहें है गर्मी के समय में गुलकंद का उपयोग करने से होने वाले शारीरिक फायदों के बारे में ..

image source:

यह भी पढ़ेः- गुलाब जल का इस्तेमाल कर कुछ ऐसे पाएं सुंदर त्वचा

1. गुलकंद का सेवन गर्मियों के समय करने से शरीर को राहत एव ठंड़क मिलती है। इसका सेवन करते रहने से लू जैसी समस्याओं से बचा जा सकता है।
2. गुलकंद का सेवन एक गिलास दूध के साथ दिन मे दो बार करने से बच्चों का दिमाग तेज होता है। इससे ताजगी मिलती है, यह तनाव और गुस्से से राहत देता है।

image source:

3. इससे पेट से जुड़ी समस्या जैसे कब्जियत और गैस की बीमारी में फायदा मिलता है। गुलकंद का सेवन करने से पाचन क्रिया सही रहती है।

यह भी पढ़ेः- गुलाब की पंखुड़ियां से घर पर बनाए स्क्रब

4. गर्मियों के समय में जिन लोगों के मुंह में छाले हो जाते हैं। उनके लिए गुलकंद का सेवन सबसे सही उपचार माना जाता है। इसका सेवन करने से त्वचा संबंधी दोष भी दूर होते है।
5. गर्मी के मौसम में पेट की जलन, आंखों में जलन जैसी समस्या का होना एक आम बात है। ऐसे समय में आंखों के उपचार के लिए गुलंकद का सेवन, आंखों को ठंड़क पहुंचाने में मदद करता है। इससे आंखों की रोशनी तेज होती है।
(इस बात का विशेष ध्यान दे कि शुगर के रोगी गुलकंद का सेवन करने से बचें, क्योकि यह काफी मीठी होती है। जो उनके सेहत के लिए नुकसान का कारण बन सकती है।)

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version