Home स्वास्थ्य आम के पत्ते हैं सेहत के लिए वरदान

आम के पत्ते हैं सेहत के लिए वरदान

0

फलों का राजा कहलाने वाला आम ज्यादातर हर किसी की फेवरेट लिस्ट में सबसे ऊपर होता है। गर्मी के मौसम का आगाज होते ही हर कोई आम के आने का इंतजार करता है। आम को फलों का राजा यूं ही नहीं कहा जाता, इसके पीछे कई सेहत संबंधी फायदे छिपे होते हैं। इसमें कुछ ऐसे औषधीय गुण पाए जाते हैं जिससे कई स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं को छूमंतर किया जा सकता है।

अब आपको बता दें कि सिर्फ आम में ही सारे गुण नहीं छिपे हैं बल्कि आम के पत्ते सेहत के लिए वरदान होते हैं। वैसे तो आम के पत्तों का इस्तेमाल पूजा-पाठ में होता है। इसके अलावा इसका अर्क अस्थमा और डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद माना जाता है। आम के पत्तों में भरपूर मात्रा में मैगीफेरिन, गैलिक एसिड, पॉलिफिनॉल्स जैसे कई अस्थाई यौगिक सामग्री पाई जाती है। ये सब मिलाकर आम के पत्तों को सेहतमंद बनाते हैं। चलिए जानते हैं इसका इस्तेमाल करने से आपको क्या-क्या फायदे हो सकते हैं और इसके बाद आप को बताएंगे कि आप इसका किस तरीके से इस्तेमाल कर सकते हैं।

Amazing health benefits of mango leaves1Image Source: revistablogurilor

• अस्थमा और डाइबिटीज के मरीजों को दे आराम- अगर आपको श्वांस संबंधी कोई भी परेशानी है तो आम के पत्ते इसमें मददगार साबित हो सकते हैं। इसके अलावा ये डाइबिटीज से पीड़ित लोगों के लिए भी फायदेमंद होते हैं। दरअसल आम के पत्तों में एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं जो ब्लड-शुगर के स्तर को नियंत्रित रखता है। इसके साथ ही इसके अर्क इंसुलिन उत्पादन और ग्लूकोज का प्रसार ब्लड शुगर का लेवल घटाता है।

Image Source: blogspot

• किडनी और लिवर को रखे फिट- जब ब्लड शुगर का स्तर बिगड़ता है तब सीधा असर व्यक्ति की किडनी और लीवर पर पड़ता है। इसके लिए आप आम का सेवन भी कर सकते हैं। साथ ही इसकी पत्तियां पथरी की परेशानी को खत्म करने और किडनी को सेहतमंद रखने में सहायता करती हैं।

Image Source: twimg

• इंफेक्शन से करे आपका बचाव- आम के पत्तों में मौजूद एंटी-बैक्टीरियल गुण पेट से जुड़ी हर परेशानी का निवारक है। अगर किसी व्यक्ति को ट्यूमर जैसी खतरनाक परेशानी है तो ये इस समस्या में भी निजात दिलाता है।

Image Source: yimg

• कोलेस्ट्राल को कम करता है- आम के साथ-साथ उसके पत्तों में भी फाइबर और विटामिन सी पाया जाता है, जो कि आपके कोलेस्ट्राल लेवल को घटाने में मदद करता है। इससे आपकी आरट्रीज़ मजबूत और स्वस्थ रहती हैं।

Image Source: wlglaw

ऐसे करें इसका इस्तेमाल

  • आम के पत्तों को इस्तेमाल करने के लिए पहले पत्तों के छोटे-छोटे हिस्से कर लें। इसके बाद इन्हें अच्छे तरीके से धोकर अच्छे से चबाकर खा सकते हैं।
  • पत्तों को चबाने के अलावा आप इसका रस भी निकाल सकते हैं। इसके लिए कुछ पत्तों के हिस्से कर के रात भर भिगो कर रख दें। फिर अगली सुबह उस पानी का सेवन कर लें।
  • बाकी आप आम के पत्तों का पाउडर भी बना सकते हैं। इसे आम के पत्तों को सुखाकर बना सकते हैं। फिर इस पाउडर को रोज सुबह एक ग्लास पानी में मिला कर पिएं।
Image Source: blogspot

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version