Home स्वास्थ्य खान पान और पोषण सुंदरता और स्वास्थ्य का खजाना है उचित खानपान

सुंदरता और स्वास्थ्य का खजाना है उचित खानपान

0

जिस तरह से जीवन में सादा जीवन उच्च विचार जरूरी है उसी प्रकार शारीरिक स्वास्थ और सुंदरता को बनाये रखने के लिये जरूरी है सादा भोजन स्वस्थ आहार। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में सभी चाहते हैं कि वे हमेशा सुंदर और स्वस्थ रहें ताकि वे औरों से पीछे ना छूट जाये। पर खुद को सुंदर और स्वस्थ बनाये रखने के लिये खान-पान का उचित रूप से लेना भी जरूरी है। यदि आप अच्छा और हेल्दी भोजन करेगें तो आपकी स्कीन तो ग्लो करेगी ही साथ ही आपका शरीर भी स्वस्थ रहेगा। यदि आप खराब चीजें जैसे शराब या जंक फूड आदि का सेवन करेंगे तो आपके शरीर को उसका खामियाजा भी भुगतना पड़ेगा। खाने की आवश्यकता हमें जीने के लिये हर पल होती है जो हमें मिलती है प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थो से। आइये हम आपको बताते है ऐसे ही कुछ खाद्य पदार्थ जो आपके स्वास्थ और शारीरिक सुंदरता को बनाये रखने में आपको सुरक्षा प्रदान कर सकते हैं।

1.सेब-
यदि आप चाहते हैं कि आप स्वस्थ रहे और आपके शरीर का आकार सुडौल बना रहे तो अपने भोजन में विटामिन्स, प्रोटीन्स, खनिज पदार्थों को शामिल करें। सेब में एक अद्भुत चिकित्सीय गुण होता है जो हमारी त्वचा को लचीला बनाता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होता है। इसके साथ ही इसमें पॉलीफेनोल और फ्लेवोनोइड्स की भी मात्रा पाई जाती है जो दिल के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसके अलावा यह आपके शरीर के लिए आवश्यक मिनरल्स और पोटेशियम तत्वों का बेहतरीन स्त्रोत है। दिन में एक बार सेब के जूस को लेने से ह्रदय सुचारु रूप से काम करता है। इसमें एंजाइम्स की सांद्रता बहुत अधिक होती है जो मृत त्वचा की कोशिकाओं को दूर करती है। यह वसा को तोड़ता है और भोजन को अच्छी तरह से पचाने में मदद करता है।

AppleImage Source: https://tooreenns.scoilnet.ie/

2.केला-
केले में विटामिन, प्रोटीन व अन्य पोषक तत्व भरपूर मात्रा में होते हैं। इसके अलावा इसमें थाइमिन, रिबोफ्लेविन, नियासिन और फॉलिक एसिड के रूप में विटामिन ए और विटामिन बी की भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसके अलावा केला ऊर्जा का सबसे अच्छा स्रोत माना जाता है। स्वास्थ के साथ-साथ चेहरे की त्वचा के लिये भी यह काफी फायदेमंद होता है क्योकि केले में विटामिन सी, विटामिन ए, पौटेशियम और विटामिन बी-6 होता है जो चेहरे के मस्से और मुहांसों के लिए भी यह बहुत कारगर होता है। यह त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनता है। यह आपके शरीर में पानी की कभी कमी नहीं होने देता है और आपके शरीर को दिल के दौरे से बचाता है।

3.दही-
दही का नियमित सेवन करने से आंतों का रोग और पेट की बीमारियां दूर होती है। इसके अलावा पाचन तंत्र में सुधार होता है। दही में हृदय रोग, हाई ब्लड प्रेशर और गुर्दों की बीमारियों को रोकने की अद्भुत क्षमता होती है। यह हमारे रक्त में बनने वाले कोलेस्ट्रोल नामक घातक पदार्थ को बढ़ने से रोकता है।

Image Source: https://www.tourismandfood.com/

4. सूखे मेवे-
हमारे स्वास्थ्य के लिये एवं शरीर की स्फूर्ति को बनाये रखने के लिये सूखे मेवे बहुत शक्तिवर्द्धक होते हैं। इनमें प्रोटीन से भरपूर फाइबर, फाइटो न्यूट्रियंट्स एवं एन्टी ऑक्सीडेण्ट्स जैसे विटामिन ई एवं सेलेनियम जैसे पोषक तत्व होते हैं। बादाम, किशमिश, काजू, मूंगफली, अखरोट आदि मेवे नॉन वेज फूड का एक अच्‍छा विकल्‍प भी माने जाते हैं। हर मेवे में शरीर को स्वस्थ बनाये रखने के अलग-अलग गुण होते है जैसे-

बादाम-
बादाम में प्रोटीन और फाइबर जैसे तत्वों की अधकता होती है बल्कि इनमें खूब सारा कैल्‍शियम, एंटीऑक्‍सीडेंट और विटामिन ई भी होता है। जो दांतों और हड्डियों को ताकत प्रदान करता है।

काजू-
सभी ड्राय फ्रूट्स में काजू का अपना अलग महत्व होता है। इसे खाने से शरीर में ताकत आती है और यह दांतों में सड़न पैदा करने वाले बैक्टीरिया का भी मुकाबला करता है।

Image Source: https://www.redbrick.me/

पिस्‍ता-
जयादातर मिठाई और स्‍नैक्‍स में दिखाई देने वाला पिस्‍ता हमारे स्‍वास्‍थ्‍य के लिये बहुत अच्‍छा होता है। इसमें मैग्‍नीशियम, कॉपर, रेशा, फास्‍फोरस और विटामिन बी जैसे तत्वों की भरपूर मात्रा पाई जाती है। यह कोलेस्‍ट्रॉल को कम कर हार्ट अटैक जैसी बीमारियों से हमारी रक्षा करता है।

अखरोट –
अखरोट में बीमारियों से लड़ने की रोग प्रतिरोधक क्षमता होती है क्योकि इसमें फाइबर, विटामिन- बी, मैग्‍नीशियम और एंटी आक्सिडेंट्स अधिक मात्रा में होते हैं। यह बालों और त्वचा को भी स्वस्थ रखता है। इसको खाने से मधुमेह, मोटापा, कैंसर और दिल की बीमारियां दूर रहती हैं। अगर आपको अनि‍द्रां की समस्‍या है तो इसका सेवन जरुर करें।

5. अंडे-
जो लोग मासांहारी है उनके सुबह के नाश्ते में अंडा पूरे दिन की डाइट में सबसे अहम भूमिका निभाता है और इसका सेवन सिर्फ सर्दियों में ही नहीं बल्कि हर मौसम में करने से फायदा मिलता है। अंडा ऐसा एक मात्र खाद्य पदार्थ है जिसमें प्राकृतिक रूप से विटामिन डी मौजूद होता है।

Image Source: https://pngimg.com/

6. मछली-
मासांहारी भोजन करने वालों कि लिये मछली का सेवन सेहत के लिए स्‍वास्‍थ्‍यवर्धक होता है क्योकि मछली में लो सेचुरेटेड फैट अधिक मात्रा में होता है। मछली में प्रोटीन और ओमेगा-3 फैटी एसिड, विटामिन, मिनरल और कई प्रकार के पोषक तत्व मौजूद होते हैं। इसलिए मछली को खाने से शरीर को सभी आवश्‍यक पोषक तत्‍व मिलते हैं। मछली खाने से केवल कैंसर ही नहीं बल्कि कई बीमारियां भी दूर होती हैं। डायबिटीज के रोगियों के लिए मछली बहुत फायदेमंद होती है।

Image Source: https://www.enkivillage.com/

7. लहसून-
भारत में लहसुन का प्रयोग औषधि के रूप में प्राचीन समय से ही होता आ रहा है। यह एक ऐसा मसाला है जो हर भारतीय रसोईघर में आसानी से मिल जायेगा। लहसुन आपके तनाव को कम करने में सहायक होता है। लहसुन पेट में बनने वाले एसिड को बनने से रोकता है।

Image Source: https://www.healthyfig.com/

8. शहद-
शहद अमृत के समान है। इसमे एक प्रकृतिक मिठास होती है। जो स्वास्थ्य और सौन्दर्य दोनों के लिये संजीवनी के समान कार्य करता है। शहद प्राकृतिक रूप से कार्बोहाइड्रेड का स्रोत माना जाता है। किसी भी तरह के घाव को ठीक करने में मदद करता है।

Image Source: https://sustainablepulse.com/

9. कीवी-
कीवी में विटामिन ए, बी, डी और ई की भरपूर मात्रा पाई जाती है। यह हृदय, और मस्तिष्क संबंधी प्रणालियों के काम के लिए महत्वपूर्ण है। इसका सेवन करने से कैंसर जैसी खतरनाक बीमीरियां दूर रहती हैं। इसके अलावा इस फल का सेवन रोज करने से हृदय रोग और ब्लड शुगर जैसी बीमारियां दूर होती हैं। साथ ही दिन भर की थकान से भी छुटकारा मिलता है।

Image Source: https://bellafruits.com/

10. नीबू
नींबू के प्रयोग से आप न‍ सिर्फ अपना सौंदर्य निखार सकते हैं बल्कि यह आपको फिट और स्‍वस्‍थ रखने के लिए भी लाभकारी है। चर्म रोग जैसी बीमारियो को दूर करने के लिये नीबू के रस काफी फायदेमंद और अत्यंत लाभकारी है। नीबू का रस पानी में डालकर स्नान करने से खाज-खुजली और दाद आदि रोग नहीं होते हैं

Image Source: https://i.ndtvimg.com/

अगर आप भी हमेशा स्वस्थ्य और सुन्दर दिखना चाहती हैं तो ऊपर बताई गई बातों पर अवश्य ध्यान दें।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version