Home स्वास्थ्य सेहत की देखभाल स्वस्थ रहने के लिए न खाएं ये चीजें, हड्डियां हो जाएंगी खोखली

स्वस्थ रहने के लिए न खाएं ये चीजें, हड्डियां हो जाएंगी खोखली

0

हड्डियों को मजबूत और स्वस्थ रखने के लिए आपको विटामिन डी तथा कैल्शियम की जरुरत होती है। लेकिन जो कुछ भी हम खाते है। उनमें से कुछ ऐसी चीजें हैं जो हमारे शरीर की हड्डियों की डेंसिटी को कम करती हैं और परिणाम स्वरुप हमारी हड्डियां खोखली और कमजोर हो जाती हैं। यदि आपको अपनी हड्डियों को मजबूत और स्वस्थ रखना है तो यहां बताई गई कुछ चीजों का सेवन करना बंद करना होगा। आइये जानते हैं कुछ ऐसी चीजों के बारे में जो हमारी हड्डियों के लिए हानिकारक होती हैं।

1 – नमक का करें कम यूज

नमक का करें कम यूजImage source:

नमक का कम यूज करना चाहिए। असल में नमक में प्रचुर मात्रा में सोडियम होता है। जो हमारे शरीर के कैल्शियम को यूरिन के माध्यम से बाहर निकाल देता है और हमारी हड्डियां कमजोर होने लगती हैं।

2 – चॉकलेट का सेवन कम करें

Image source:

चॉकलेट का सेवन भी कम करना चाहिए। इसमें आक्सीलेट तथा शुगर काफी मात्रा में पाया जाता है। जो हमारे शरीर में कैल्शियम को अवशोषित नहीं होने देता है। इस कारण से शरीर में कैल्शियम की कमी हो जाती है और हड्डियां कमजोर हो जाती हैं।

यह भी पढ़ें – स्वस्थ और हेल्दी बने रहने के लिए अपनाएँ यह उपयोगी टिप्स

3 – शराब का सेवन न करें

Image source:

शराब का सेवन करने से भी आपके शरीर में कैल्शियम की मात्रा कम हो जाती है। इस कारण से आपकी हड्डियां कमजोर होने लगती हैं।

4 – कोल्ड ड्रिंक

Image source:

अक्सर लोग गर्मियों से कोल्ड ड्रिंक का खूब सेवन करते हैं। आपको बता दें की इसमें फास्फोरस तथा कार्बन डाई ऑक्साइड प्रचुर मात्रा में पाई जाती है। ये दोनों चीजें आपकी हड्डियों के  हानिकारक होते हैं। इसके ज्यादा सेवन से आपकी हड्डियां कमजोर हो जाती हैं।

5 –  कॉफी और चाय

Image source:

जो लोग कॉफी और चाय का अधिक सेवन करते हैं। उनकी हड्डियां धीरे धीरे कमजोर होने लगती हैं। असल में इनमें मौजूद कैफीन हड्डियों के लिए बहुत हानिकारक होता है। इन चीजों के अधिक सेवन से आपकी हड्डियां कमजोर हो जाती हैं। तो अब आप इन चीजों को ध्यान में रखें और यदि आप इनका सेवन करते हैं तो उसको कम कर दें या बिलकुल छोड़ दें। यदि आप लगातार इन चीजों का सेवन करना जारी रखती हैं तो आपकी हड्डियां खोखली हो जाती हैं जो आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत हानिकारक है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version