Home विविध फ़ैशन सावधान: गर्भवस्था में ग्रीन टी का सेवन हो सकता खतरनाक!

सावधान: गर्भवस्था में ग्रीन टी का सेवन हो सकता खतरनाक!

0

आज के समय में अपने शौक के साथ-साथ वजन को कम करने के लिए ग्रीन टी का सेवन आमतौर पर लोग करने लगे है। पर जहां एक ओर इसके फायदे हैं तो दूसरी ओर इसके कुछ नुकसान भी देखने को मिलते हैं। ग्रीन टी में मिलने वाले गुण हमारे शरीर की कई बीमारियों को दूर करने में सहायक होते है। पर ये जरूरी नहीं है कि उसका सेवन हर कोई कर सकता है।गर्भावस्था के दौरान इसका सेवन करना गर्भवती महिलाओं के लिए ही नहीं बल्कि गर्भ में पल रहे नवजात शिशु के लिए भी खतरनाक साबित हो सकता है। जिसके बार में भले ही आप नहीं जानते होंगे।

green tea during pregnancy1Image Source:

अक्सर लोग ग्रीन टी को सेहत वाली चाय मानकर पीने लगते है। जिससे बाद में कई तरह की परेशानियां होने लगती है। आज हम आपको इन्हीं परेशानियों के बारे में बता रहें

Image Source:

गर्भावस्था के दौरान गर्भवती महिलाओं को अपने खानपान के साथ साथ सोने पर भी विशेष ध्यान देना चाहिए। भरपूर नींद आपके लिए और आपके बच्चे के लिए काफी फायदेमंद साबित होती है। यदी आप इन दिनों में ग्रीन टी का सेवन करती है तो इसके सेवन से आपकी नींद में कमी हो आती है। इसके साथ ही ये आपकी किडनी और लिवर पर भी खराब असर डाल सकती है।

Image Source:

ग्रीन टी का सेवन न तो गर्भवती महिलाओं को करना चाहिए और ना ही छोटे बच्चों को कराना चाहिए। इससे बढ़ते बच्चों की ग्रोथ रूक जाती है। बच्चों पर इसका प्रतिकूल असर देखने को मिलता है। इसलिए ग्रीन टी का सेवन बढ़ती उम्र के बच्चों के लिए घातक हो सकता है।

Image Source:

गर्भवती महिलाओं को ग्रीन टी का सेवन करने से भूख लगना बंद हो जाती है। जिससे बच्चे में पोषक तत्वों की कमी होने लगती है और बच्चे का वजन घटने से वो कुपोषण का शिकार हो सकता है।

Image Source:

गर्भावस्था के समय ग्रीन टी का सेवन करते रहने से बच्चा प्रीमेच्योर पैदा हो सकता है या फिर उसकी गर्भ में ही मौत हो सकती है। ग्रीन टी का सेवन करने से बेहतर है कि आप जूस का सेवन ज्यादा से ज्यादा मात्रा में करें। इसके साथ शरीर को स्वस्थ रखने के लिए वर्कआउट करना ज्यादा बेहतर होगा।

Image Source:

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version