Home स्वास्थ्य खाली पेट इन चीजों का सेवन करने से हो सकती हैं कई...

खाली पेट इन चीजों का सेवन करने से हो सकती हैं कई परेशानियां

0

आयुर्वेद में हर मौसम और काल के अनुसार आहार ग्रहण करने के बारे में विस्तार से बताया गया हैं। गुलामी के दौरान अंग्रेजों ने भारतवासियों को चाय पीने की आदत डाली और इस तरह से बेड टी पीने की भी परंपरा चल पड़ी। आजकल अधिकतर लोग सुबह उठने के बाद खाली पेट ही चाय पीते हैं, जो एसिडिटी का कारण बनता हैं। जिससे कई तरह की शारीरिक परेशानियां शुरू हो जाती हैं। आइए जानते हैं उन चीजों के बारे में जिसे खाली पेट सेवन नहीं करना चाहिए।

खाली पेटImage Source: 

यह भी पढ़ें – खाली पेट अदरक और लहसुन का सेवन करने से होते हैं कई फायदे

1. दूध (Milk)-

आपको बता दें कि खाली पेट दूध का सेवन करने से कफ की समस्या होती हैं, जो सेहत के लिए हानिकारक होती हैं। इसके अलावा पेट की मसल्स भी कमजोर होती हैं इसलिए खाली पेट दूध का सेवन न करें।

Image Source: 

2. आम (Mango)-

खाली पेट आम का सेवन करने से एसिडिटी की समस्या होती हैं। आपको बता दें कि आम की तासीर गर्म होती हैं इसलिए खाली पेट इसका सेवन न करें।

Image Source: 

यह भी पढ़ें – खाली पेट किशमिश का पानी पीने से होते हैं ये चमत्कारिक फायदे

3. केला (Banana)-

केले के सेवन से एसिडिटी की समस्या होती हैं। अगर आपको एसिडिटी की समस्या हो तो केले का सेवन न करें, क्योंकि इसमें कैल्शियम भरपूर मात्रा में होता हैं। जिससे एसिडिटी की समस्या बढ़ सकती हैं।

Image Source: 

4. चाय (Tea)-

अगर आप खाली पेट चाय का सेवन करती हैं तो आपको पेट से जुड़ी कई समस्याएं हो सकती हैं, जैसे- पेट में जलन व पेट में दर्द आदि, क्योंकि चाय में एसिड की मात्रा अधिक पाई जाती हैं। इस कारण ही इसको पीने से शरीर को कई नुकसान होते है।

Image Source: 

यह भी पढ़ें – बासी रोटी भी होती है हमारी सेहत के लिए फायदेमंद, जानें कैसे

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version