Home घरेलू नुस्खे कड़ी पत्ता है सौंदर्य का खजाना

कड़ी पत्ता है सौंदर्य का खजाना

0

कड़ी पत्ते का प्रयोग लगभग हमारे सभी घरों में किया जाता है।  इसके कई सारे लाभ होते है। कड़ी पत्ते का सवेन करने से बालों, त्वचा और सेहत को खुब लाभ मिलता है। कड़ी पत्ता डायबीटिज के रोग में भी बेहद ही कारगर दवाई के रूप में प्रयोग किया जाता हैं। इतना ही नहीं कड़ी पत्ते से लीवर को भी सही रखा जा सकता है। इसके अलावा यह महिलाओं की खूबसूरती में भी चार चांद लगा सकते है। कड़ी पत्ते का प्रयोग खाने में तेज पत्ते की तरह ही किया जाता है। कड़ी पत्ती के औषधीय गुणों में ऐंटीऑक्सीडेंट, ऐंटीमाइक्रोबियल, एंटी डायबिटीक, एंटीइन्फ्लेमेटरी और हिपैटोप्रोटेक्टिव आदि होते है। इसको मिठी नीम पत्तियों के नाम से भी जाना जाता है। मसाले के साथ ही यह कड़ी पत्ता सौंदर्य को बढ़ाने में भी काफी लाभकारी सिद्ध होता है। यह एक मॉश्चराइजर के रूप में भी काम में आता है। इससे हमारी त्वचा स्वस्थ बनी रहती है। इससे मुंहासे, झांइयां, दाग धब्बे सही होते हैं। आज हम इसी कड़ी पत्तों के फायदों के बारें बता रहें हैं जो आपके सौंदर्य को बढ़ा सकता है।

कड़ी पत्ते का प्रयोग लगभगImage Source: https://media.zenfs.com/

कड़ी पत्ते का फेसपैक

1 झुर्रियों के लिए
आज की व्यस्त दिनचर्या में किसी के पास अपने देखभाल के लिए समय ही नहीं है। दिन भर काम की परेशानी से बिताए हुए दिन के कारण ही हमारे चेहरे में झुर्रियां साफ देखी जाती है। बाद में हमें इन झुर्रियों कें कारण भी परेशानी होने लगती है। झुर्रियों को दूर करने में कड़ी पत्तों का फेसपैक इस्तेमाल किया जा सकता है। इस पैक को बनाने के लिए आपको कड़ी पत्तों को पीस लें। इसके बाद इस पेस्ट में मुल्तानी मिट्टी मिला लीजिए। साथ ही इसमें गुलाब जल की कुछ बुदें भी मिला लीजिए। इसके बाद इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगा लीजिए। चेहरे पर इस पेस्ट को लगाते समय इस बात का ध्यान रखें कि यह पेस्ट आंखों पर न लगाएं। थोड़ी देर तक इसे चेहरे पर ही सुखने दीजिए। बाद में इसे साफ पानी से धो लीजिए। इसे हफ्ते मे दो बार लगाने से न सिर्फ झाईयों की परेशानी से छुटकारा मिलेगा बल्कि आपका चेहरा बेदाग भी हो जाएगा।

Image Source: https://i.ytimg.com/

2 मुंहासों के लिए
युवा अवस्था आते ही चेहरे पर मुंहासे आना शुरू हो जाते है। जिसके कारण चेहरा खराब लगने लगता है। इसके लिए सभी कई तरह की दवाईयों का सेवन करते है। साथ ही अन्य क्रीमों का भी प्रयोग करते है। लेकिन इससे यदि मुंहासे ठीक भी हो जाएं तो चेहरे पर निशान रह जाते हैं। आपको बता दें कि इसके लिए कड़ी पत्ते के फेसपैक का प्रयोग किया जाना चाहिए। इसके लिए कड़ी पत्ते के पेस्ट में हल्दी पाउडर को मिला दीजिए। इसके बाद इसे मुंहासों के स्थान पर लगाए और थोड़ी देर तक लगे रहना दें। फिर पानी से इसे साफ कर लें। इससे बिना किसी साइड इफैक्ट के मुंहासे दूर हो जाएंगे।

Image Source: https://hinditips.com/

3 जले व कटे के निशान
अक्सर हमें कई बार चोट लग जाती है। साथ ही कई बार हम अपनी गलती से जल भी जाते है। चोट, कटे व जले के निशान हमारे शरीर पर दाग बन जाते है। इन दागों को कम करने के लिए भी कड़ी पत्ते का इस्तेमाल किया जाता है। इसे सही करने के लिए आपको थोड़ा सा दूध लेना होगा। इसके बाद दूध में कड़ी पत्ते को डालकर आप इसे उबालें जब यह दूध थोड़ा गाढ़ा हो जाए तो इसे ठंडा होने दे। बाद में इसे अपने जले कटे  निशानों पर लगाएं । आपको इससे निजात मिल जाएगी।

Image Source: https://finedininglovers.cdn.crosscast-system.com/

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version