Home घरेलू नुस्खे सेहत भिंडी से होने वाले 9 फायदे

भिंडी से होने वाले 9 फायदे

0

भिंडी को इग्लिश में लेडीफिंगर के नाम से क्यों जाना जाता है, क्योंकि यह महिलाओं की उंगली के समान पतली लंबी होती है, जो महिलाओं के लिए भी अच्छी मानी गई है पर इसके अंदर छिपे गुणों के कारण इसका सेवन बहुतायात में किया जाता है। भारत में इसका सेवन आज के समय में अपनी फिटनेस को बनाए रखने के लिए भी किया जाने लगा है। भिंडी हमारे स्वास्थ के लिए काफी फायदेमंद होती है। क्योंकि इसमें पाये जानें वाले तत्व कई तरह की बीमारियों से छुटकारा दिलानें का काम करते हैं।

भिंडी में फाइबर, फोलेट, पायरीडॉक्सीन, थियामिन, विटामिन सी, विटामिन ए, तांबा, कैल्शियम, पोटेशियम, आयरन, मैग्नीशियम, मैंगनीज, जस्ता और फास्फोरस जैसे पौष्टिक तत्व पाए जाते है। जो हमारे शरीर के लिए उचित गुणवत्ता का काम करते हैं। आज हम आपको भिंडी से मिलने वाले ऐसे शारीरिक फायदों के बारे में बता रहें है, जिनके बारे में जानकर आप भी हो जाएगे हैरान।

1. वजन कम करने में सहायक
आज के समय में भिंडी का सेवन लोग अपने वजन को कम करने के लिए कर रहें हैं, इसलिये भिंडी लोगों की पहली पसंद बनती जा रही है। भिंडी फाइबर का एक समृद्ध स्रोत है, इसमें कैलोरी की मात्रा बहुत कम 30 किलो कैलोरी / 100 ग्राम मे मिलती है। इसमें पाया जाने वाला फाइबर परिपूर्णता का अहसास देता है और इसलिए व्यक्ति कम भोजन करता है।

Benefits Of Lady Finger (Bhindi)2Image Source:

2. दिल की हालत में सुधार
यह बात पूर्ण रूप से स्पष्ट है कि जब अपका वजन सही रहेगा तो आपके शरीर में होनें वाली बीमारीयां भी दूर रहेगी। आपके शरीर की दिल संबंधी बीमारीयों में भी स्वचालित रूप से सुधार होगा। भिंडी में फाइबर पेक्टिन नामक तत्व पाया जाता है जो खून से कोलेस्ट्रॉल को कम करने का काम करता है।

3. हाई ब्लड प्रेशर को ठीक करना
भिंडी में eugenol फाइबर के गुण पाए जाते है जो शरीर के रक्त में शुगर को बढ़ने से रोकती है। इसके अलावा पाचन क्रिया को सुचारू रूप से चलानें में मदद करती है। पाचन और रक्त में शुगर की समस्या में इसका सेवन करना चाहिए।

4. पाचन को दुरुस्त करना
भिंडी के सेवन से हमारा पाचन तंत्र ठीक रहता है। भिंडी में उच्च मात्रा में फाइबर पाए जाते हैं जो हमारे पाचन तंत्र को ठीक करने में सहायक होते हैं। वहीं इसके सेवन से पेट की आंतों के सूजन में भी राहत मिलती है।

Image Source:

5. भ्रूण के विकास में मदद मिलती
गर्भवती महिलाओं के लिए भिंडी का सेवन करना काफी फायदेमंद साबित होता है, इससे गर्भ में पल रहे बच्चे का विकास होता है। यह गर्भपात से बचाती है। यह माना जाता है कि जो महिलाओं के शरीर में फोलेट की एक पर्याप्त राशि नहीं होती है
उनको इसका सेवन करना चाहिए इससे बच्चा मानसिक रूप से मजबूत बनता है।

6. प्रतिरोधक क्षमता बढ़ा देता है

Image Source:

भिंडी में विटामिन सी की भरपूर मात्रा होती है जो हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने का काम करती है।

7. एनीमिया कम करना
महिलाओं में अक्सर मासिक धर्म के दौरान ब्लड की कमी हो जाती है, इसकी पूर्ति करने के लिए भिंडी की सब्जी सबसे अच्छा स्त्रोत मानी गई है। भिंडी में पाये जानें वाले पोषक तत्व जैसे लोहा, फोलेट और विटामिन के, एनीमिया की रोकथाम के लिए काफी मदद करते है। इससे महिलाओं को शारीरिक कमजोरी भी दूर होती है।

8. स्वस्थ आंखों के लिए
भिंडी में विटामिन ए और बीटा कैरोटीन की भरपूर मात्रा पाई जाती है जो आंख की हर समस्याओं को दूर कर उन्हें स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करती है।

Image Source:

9. रूसी और जूं से निजात दिलाना
भिंडी के साथ नींबू के रस को मिलाकर सिर पर लगाने से सिर की रूसी के साथ जूं से छुटकारा मिलता हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version