Home स्वास्थ्य बाएं ओर करवट लेकर सोने के हैं कई फायदे

बाएं ओर करवट लेकर सोने के हैं कई फायदे

0

क्या आपने कभी सोचा हैं कि अक्सर हमारे बाएं ओर के पैर, बाएं ओर के कंधे, बाएं ओर के पेट में ही क्यों दर्द होता हैं। हमारी बॉडी क्यों हमेशा बायां हिस्सा ही चुनती हैं ? आप ये सुन कर हैरान हो जाएंगी कि आयुर्वेद के अनुसार हमारी लेफ्ट और राइट साइड की बॉडी बिल्कुल अलग हैं। आयुर्वेद के अनुसार हमें लेफ्ट साइड सोना चाहिए। हम अक्सर अपने कम्फर्ट के अनुसार सोते हैं पर आपको बाएं ओर करवट लेकर सोना चाहिए क्योंकि ये हमारी स्वास्थ के लिए अच्छा होता हैं। प्रेगनेंट महिलाओं को भी बाएं ओर सोने की सलाह दी जाती हैं, दाएं ओर सोने से कुछ नुकसान नहीं होता हैं पर बाएं ओर सोने के फायदे बहुत होते हैं। लेकिन सोते वक्त हमें होश नहीं रहता कि हम किस पोजीशन में हैं, इसके लिए आप कोशिश करें कि आप लेफ्ट साइड पर तकिया पकड़कर सोएं। इससे हमें कई पेट संबंधी समस्याओं से निजात मिलेगी और दिमाग सुचारू रूप से चलेगा। लेकिन हमेशा ध्यान रखें कि हार्ट के मरीजों को राइट साइड करवट लेकर सोना चाहिए क्योंकि ये आपका ब्लड प्रेशर और हार्ट रेट कम कर देता हैं। इसके कई और फायदे जानने के लिए आगे पढ़े-

क्या आपने कभी सोचा हैंImage Source: https://mamabee.com/

1- अगर आपको पेट से संबंधी समस्या हैं जैसे गैस बनना, पेट का फूलना, एसीडिटी की परेशानी है तो आपको निजात मिल सकता हैं। डॉक्टरों के अनुसार बाएं ओर करवट लेने से पेट में जमा होने वाले सभी टॉक्सिन धीरे-धीरे लसिका तंत्र द्वारा निकल जाते हैं क्योंकि लेफ्ट साइड सोने से हमारे लीवर पर कोई दबाव नहीं पड़ता और आप बीमारियों से बच जाते हैं।

Image Source: https://cdn.doutissima.com.br/

2- बाएं ओर सोने की वजह से ग्रेविटी, भोजन को छोटी इंटेस्टाइन से बड़ी इंटेस्टाइन तक आराम से पहुंचाने में मदद करती हैं। जिसके कारण आपका पेट सुबह आसानी से साफ हो जाता हैं। सिर्फ यही नहीं बाएं ओर सोने से आपको डरावने सपने भी नहीं आते।

Image Source: https://spthumbnails.5min.com/

3- आप जानते होंगे कि हमारी बॉडी में सारी गंदगी हमारे लीवर और किडनियों में होती हैं, इसी वजह से रात को सोते समय इसमें ज्यादा प्रेशर पड़ता हैं। जिसके चलते हमें एसीडिटी की समस्या हो जाती हैं लेफ्ट साइड सोने की वजह से ये दोनों काम सुचारू रूप से होते हैं। इससे बाइल जूस निकलता हैं जो वसा ठीक प्रकार से पचाता हैं और साथ ही लीवर में फैट जमा नहीं हो पाता हैं। हमारे सारे महत्वपूर्ण अंग लेफ्ट साइड पर होते हैं इसलिए बाएं ओर करवट लेकर सोना हमारे स्वास्थ के लिए लाभदायक होता हैं।

Image Source: https://www.biology-questions-and-answers.com/

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version