Home स्वास्थ्य हो जाएं सावधान, Kiss करना पड़ेगा महंगा, हो सकती है यह गंभीर...

हो जाएं सावधान, Kiss करना पड़ेगा महंगा, हो सकती है यह गंभीर बीमारियां

0

 

Kiss करना वैसे तो सामान्य ही माना जाता है, पर यह आपको बीमार भी बना सकती है। जी हां, Kiss करने आप बीमार हो सकती है। हम अपने जीवन में छोटे बच्चों से लेकर अपने हम उम्र प्रियपात्र लोगों को Kiss करते हैं, पर कभी कभी यह Kiss हमारी बिमारी का कारण भी बन जाती है। आज हम आपको इस बारे में ही यहां जानकारी दे रहें हैं और साथ ही इसके लक्षणों के बारे में भी बता रहें हैं ताकि आप इस बीमारियों की पहचान कर समय पर इससे बच सकें।

आपको बता दें कि इसको “मोनोन्यूक्लिओसिस डिजीज” के नाम से भी जाना जाता है। यह एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति को लार के जरिये होती है। इसके अलावा यह किसी अन्य का झूठा पानी पीने या साथ खाना खाने से भी हो जाती है। इस प्रकार की बीमारी को किसिंग डिजीज कहा जाता है। एपस्टीन-बार वायरस (EBV) इस बीमारी के फैलने में प्रमुख भूमिका निभाता है। इस वायरस के कारण एनिमिया, लिवर प्रॉब्लम या हेपेटाइटिस जैसी समस्या भी हो सकती हैं। आइये अब आपको बताते हैं किसिंग डिजीज के लक्षणों के बारे में।

यह हैं इस बिमारी के लक्षण

यह हैं इस बिमारी के लक्षणImage source:

1 – लंबे समय तक यदि आपको बुखार रहता है तो यह बीमारी आपको हो सकती है।

2 – थकान और कमजोरी का होना भी इस बीमारी का लक्षण है।

3 – इस बीमारी में आपको लंबे समय तक सिर दर्द भी रह सकता है।

4 – गले में लंबे समय तक दर्द रहना भी किसिंग डिजीज का लक्षण होता है।

5 – यदि आपकी स्किन पर रैशेज की समस्या होने लगती है तो यह भी इस बीमारी के लक्षण माने जाते है। इस प्रकार से आप इन लक्षणों को जानकर अपना इलाज करा सकती हैं तथा बीमारी से बची रह सकती हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version