Home स्वास्थ्य सावधान! कामकाजी महिलाएं हो सकती है इन बीमारियों का शिकार

सावधान! कामकाजी महिलाएं हो सकती है इन बीमारियों का शिकार

0

आजकल की बदलती और भागदौड़ भरी जीवनशैली के चलते शरीर पर मानसिक तौर कई नाकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। इसका शिकार ज्यादातर कामकाजी महिलाएं हो रही है। इनकी दिनचर्या इस तरह हो गई है कि वो उनके लिए कई नई समस्याओं को जन्म दे रही है। जिसके चलते महिलाओं का सतर्क रहना बहुत जरुरी है। आपको जानकारी के लिए बता दें कि महिलाओं का करीबन तिहाई हिस्सा लाइफस्टाइल डिसीज की चपेट में आ चुका है। समय रहते इन समस्याओं पर ध्यान देना बेहद जरुरी हो गया है वरना आपको इसका भारी भुगतान करना पड़ सकता है। जानिए उन लाइफस्टाइल डिसीज के बारे में-

working women1Image Source: womendisease
  •  डिप्रेशन- कामकाजी महिलाओं में आजकल डिप्रेशन जैसी समस्याएं पैदा हो रही है। इसके पीछे का कारण घर और ऑफिस के काम का दवाब होता है। इसके अलावा महिलाओं को दोनों जगह की चिंता हरदम सताती रहती है और निजी समस्यां भी तनाव पैदा करती है। जिसके चलते नींद भी प्रभावित होती है। आजकल महिलाएं भी धूम्रपान करने लग गई है जो उनकी समस्यां को दोगुना कर देती है। इस परेशानियों से निपटने के लिए जरुरी है कि आप भरपूर मात्रा में नींद लें। काम को कभी भी तनाव लेकर ना करें इससे आपको बेहतर परिणाम नहीं मिलेंगे। जरुरत से ज्यादा जिम्मेदारियां लेने की बजाय जितना काम आप कर सकती है उतना ही शांत दिमाग से करें। सुबह-सुबह ध्यान करें और धूम्रपान-शराब का सेवन करने से बचें।
Image Source: upmoments
  •  मोटापा- अक्सर कामकाजी महिलाएं अपने खान-पान का सही रूप से ध्यान नहीं रख पाती है और सही समय पर खाना भी नहीं खा पाती है। ज्यादा काम होने की वजह से वो पोषण भरा खाना खाने की बजाय जंक फूड का सेवन करती है। जिसके चलते शरीर में पोषण की कमी रहती है और जंक फूड मोटापा तेजी से बढ़ाता है। ऑफिस में भी कम्प्यूटर के सामने बैठे रहने की वजह से चलना-फिरना नहीं हो पाता है। मोटापा से बचने के लिए आपको बाहर के खाने का सेवन नहीं करना चाहिए। अपनी डाइट में पोषक तत्वों से भरे खाने को जगह दें। कामकाजी महिलाओं को रोजाना व्यायाम करना चाहिए और 4 से 6 महीने बाद थाइरॉइड की जांच जरुर करवानी चाहिए।
Image Source: co
  •  ब्लड प्रेशर- जैसे की हमने आपको बताया कि ऑफिस में ज्यादातर समय कंप्यूटर के सामने बैठ कर निकलता है। ऐसे में मोटापा तो बढ़ता ही है इसके साथ ही खून में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा ज्यादा हो जाती है। जिसके कारण ब्लड प्रेशर की समस्यां उत्पन्न हो जाती है। इस समस्यां का दूसरा कारण धूम्रपान और शराब भी होता है। ब्लड प्रेशर की समस्यां से निपटने के लिए तली-भुनी चीजें या जंक फूड का सेवन नहीं करना चाहिए। इसके अलावा खाने में नमक की मात्रा भी कम होना जरुरी है।
Image Source: arabi21
  •  डाइबिटीज- वजन बढ़ने और शरीर में पोषण की कमी होने के कारण ग्लूकोज का स्तर भी बढ़ जाता है। जिससे डाइबिटीज जैसी समस्यां पैदा हो जाती है। एल्कोहल का सेवन करने से ये परेशानी और ज्यादा बढ़ जाती है। इसके लिए आपका चीनी की मात्रा कम करनी चाहिए। इसके अलावा आपको अपनी डाइट में प्रोटीन और फाइबर युक्त आहार लेना चाहिए।
Image Source: insanitas

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version