Home विविध रिलेशनशिप टिप्स किताबों से दोस्ती बनाएगी आपको स्वस्थ

किताबों से दोस्ती बनाएगी आपको स्वस्थ

0

किताबें ही व्यक्ति की सबसे अच्छी दोस्त मानी जाती है। कई लोगों को किताबें बोरिंग लगती है, परन्तु कई लोगों को किताबें पढ़ना बहुत ही अच्छा लगता है। जिन्हें किताबें पढ़ना अच्छा लगता है उन्हें हर टॉपिक की किताबें पढ़ना अच्छा लगता है। किताबों से दोस्ती करने के लिए हमें बचपन से ही कहा जाता है। इसकी दोस्ती से हमारे ज्ञान के भंडार में वृद्धि होती है। साथ ही यह हमारे व्यक्तित्व में भी निखार लाती है। इसके अलावा इससे हमारे स्वास्थ्य पर भी कई सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलते है। एक रिसर्च बताती है कि जो व्यक्ति डांस और पढ़ने को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाते है। उन लोगों का स्वास्थ ज्यादा बेहतर रहता है। चलिए जानते हैं किताबों को पढ़ने के फायदों के बारे में।

1 दिन खुशनुमा रहता है
किताबों को पढ़ने से आपका दिन खुशनुमा बना रहता है। जब आप फ्री हो तब किताबों को पढ़ सकते है। इससे आपका समय का सदुपयोग होता है और आपका समय भी आसानी से कट जाता है। साथ ही दिन भी खुशनुमा बना रहता है।

Woman reading book on couchImage Source:

2 दिमाग को फ्रेश करना
पढ़ाई करने की आदत आपके दिमाग को लंबे समय के लिए जंवा रख सकती है। जिन लोगों का पेशा रचनात्मक कार्यों का होता है उनके लिए किताबों को जरूर पढ़ना चाहिए। ऐसा करने से अन्य लोगों की तुलना में उनका दिमाग करीब 32 प्रतिशत अधिक फ्रेश रहता है।

Image Source:

3 याददाश्त को बढ़ाना
कंप्यूटर में काम करना या टीवी देखने की तुलना में पढ़ाई करने वाले लोगों का दिमाग अधिक तेज होता है। इसके साथ ही पढ़ने की आदत व्यक्ति की सोचने समझने की शक्ति में भी इजाफा करता है।

4 आई क्यू लेवल बढ़ना
किताबों को पढ़ने वालों का आईक्यू लेवल अच्छा होता है। इस आदत से व्यक्ति रचनाशील बनता है और सभी सवालों के जवाबों को सटिकता के साथ हल कर सकता है।

5 तनाव को दूर करना
तनाव होने पर व्यक्ति के शरीर में हार्मोन में बदलाव होता है। किताबों को पढ़ने से व्यक्ति का मन शांत होता है और वह कार्टिसोल के स्तर को कम करता है। जिससे हम तनाव से दूर रहते है।

Image Source:

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version