Home विविध रिलेशनशिप टिप्स लड़कियों की इन 7 खूबियों से इम्प्रेस होते हैं लड़के

लड़कियों की इन 7 खूबियों से इम्प्रेस होते हैं लड़के

0

लड़कियां अक्सर ऐसा सोचती हैं कि आखिर वह कौन सी बातें हैं जिनसे लड़के इम्प्रेस होते हैं। वह उन्हें अपनी ओर आकर्षित करने के लिए काफी अच्छे से तैयार होती हैं और हमेशा खूबसूरत दिखने का प्रयास करती हैं। लेकिन क्या आप यह बात जानती हैं कि सिर्फ चेहरे की ख़ूबसूरती से ही लड़के आपकी तरफ आकर्षित नहीं होते, बल्कि उन्हें इम्प्रेस करने के लिए आपमें कुछ अंदरूनी खूबियां भी होनी चाहिए। आप सोच रही होंगी कि वह खूबियां कौन सी हैं जिनसे लड़के इम्प्रेस होते हैं। इस सवाल का जवाब हम आपके लिए ढूंढ कर लाए हैं।

Boys fall for these 7 qualities of girls 8Image Source: bezzia

आइए जानते हैं वह खूबियां जो किसी भी लड़के को आप पर फ़िदा होने पर मजबूर कर देंगी

1. इंटेलिजेंस
लड़कों को वह लड़कियां काफी पसंद होती हैं जो इंटेलिजेंट होती हैं। ब्यूटी विद ब्रेन का कॉम्बिनेशन काफी कम लड़कियों में देखा जाता है। ऐसी लड़कियां ना सिर्फ दिखने में खूबसूरत होती हैं बल्कि उन्हें हर विषय की काफी समझ होती हैं। साथ ही वह काफी कॉन्फिडेंट भी होती हैं। उनकी इंटेलिजेंस देख कर लड़के उनपर फ़िदा हुए बिना नहीं रह पाते।

Image Source: haiineola

2. अच्छी कुकिंग करना
यकीन मानिए यह वह गुण हैं जिसकी वजह से कोई भी लड़का आपसे इम्प्रेस हो सकता है। आपने यह बात तो सुनी ही होगी कि लड़कों के दिल का रास्ता उनके पेट से होकर गुजरता है। यह बात बिल्कुल सही है, लड़के ऐसी लड़कियों से ज्यादा इम्प्रेस होते हैं जो अच्छी दिखने के साथ खाना भी अच्छा बनाती हो।

Image Source: framepool

3. म्यूजिक
जिस तरह लड़िकयों को पसंद होता है कि कोई लड़का उनके लिए कोई रोमांटिक गाना गाए, ठीक वैसे ही लड़कों को भी ऐसी लड़कियां काफी पसंद आती हैं जो अच्छा गाना गाती हैं और कभी उनके लिए भी सबके आगे परफॉर्म करके दिखाएं। लड़कों को भी गाना गाने वाली या गिटार बजाने वाली लड़कियां काफी पसंद होती हैं।

Image Source: whicdn

4. सेल्फ डिफेंस
शायद आपको इस बात पर यकीन ना हो लेकिन यह सच है कि लड़कों को ऐसी लड़कियां काफी पसंद आती है जो अपनी रक्षा खुद करना जानती हों। भले ही आपको ऐसा लगे कि लड़के लड़कियों को कोमल और नाज़ुक समझते हैं। लेकिन जो लड़कियां काफी स्ट्रांग होती हैं या फिर जिन्हें मार्शल आर्ट की अच्छी समझ होती हैं, लड़के उन लड़कियों को काफी पसंद करते हैं और उनकी इस अलग खूबी के कारण उनसे इम्प्रेस भी होते हैं।

Image Source: konbini

5. फ्लैट बैले
जिस तरह से लड़कियों को सिक्स पैक एब्स वाले फिट बॉयज़ पसंद आते हैं ठीक वैसे ही लड़कों को भी फ्लैट बैले गर्ल्स पसंद होती हैं। ऐसा होना लाज़मी है क्योंकि इससे लड़कियां और अधिक फिट और आकर्षक नज़र आती हैं और असल में आपको भी तो अपनी पतली कमर काफी पसंद होती है।

Image Source: pinimg

6. ह्यूमर
ऐसी लड़कियां जिनका सेंस ऑफ़ ह्यूमर काफी अच्छा होता है, उन्हें लड़के काफी पसंद करते हैं। ऐसा माना जाता है कि जिन लड़कियों का सेन्स ऑफ़ ह्यूमर अच्छा होता है वह स्वभाव से काफी खुशमिजाज़ होती हैं। वह हर बात का जवाब तुरंत और बड़ी बेबाकी के साथ देती हैं। वह लड़के जो खुद को काफी समझदार समझते हैं वह भी उनसे इम्प्रेस हुए बिना नहीं रह पाते।

Image Source: wannabemagazine

7. अपनी बात रखना जानती हो
वह लड़कियां जो गलत होता देख कर अपनी बात रखना जानती हो, उन्हें लड़के काफी पसंद करते हैं। ऐसी लड़कियां सब के बीच किसी गलत बात का विरोध करती हैं और अपनी बात रखती हैं, मगर शान्ति के साथ वह अपनी बात रखते हुए आक्रामक रवैया नहीं अपनाती और शांति से बात करती हैं। यही कारण है कि ज्यादातर जगहों पर उनकी बात मानी भी जाती है। जिन लड़कियों में इस तरह का गुण होता है, लड़के उनसे खासे प्रभावित होते हैं।

Image Source: ac

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version