Home विविध रसोई से घर पर ही बनाएं मजेदार बटर चिकन

घर पर ही बनाएं मजेदार बटर चिकन

0

बटर चिकन ऐसे तो हर किसी की फेवरेट डिश होती है, लेकिन जब इसे खाने का मन होता है, तो हम बाहर किसी रेस्तरां में या किसी होटल में चले जाते हैं। लेकिन हम कभी इसे घर पर बनाने की नहीं सोचते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि अब तक हमने आपको इस रेसिपी को बनाने की विधि नहीं बताई थी। आइए आपको बताते हैं कि आप किस तरह बटर चिकन रेसिपी को बना सकती हैं।

यह भी पढ़े: टेस्टी चिकन लॉलीपॉप

सामग्री :

मेरिनेड के लिए

  •  चिकन -450 ग्राम
  •  लाल मिर्च पाउडर -3/4 चम्मच
  •  अदरक और लहसुन का पेस्ट- 1 चम्मच
  •  नमक- स्वादानुसार
  •  दही -2 कप
  •  गरम मसाला -3/4 चम्मच
  •  हल्दी -1/8 चम्मच

ग्रेवी के लिए

  •  मक्खन -1 चम्मच / 1 ½ चम्मच
  •  प्याज -3
  •  टमाटर -3
  •  नमक -स्वादानुसार
  •  किशमिश -10 से 12
  •  गरम मसाला -1/2 चम्मच
  •  कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर 3/4 चम्मच
  •  धनिया पाउडर- 1 चम्मच
  •  चीनी -1/2 चम्मच
  •  तेज पत्ता- 1
  •  हरी इलायची -3
  •  दालचीनी -1 डंडी
  •  अदरक लहसुन का पेस्ट 1/2 चम्मच
  •  कसूरी मेथी 1/2 चम्मच
  •  3 चम्मच क्रीम
  •  1 चम्मच धनिया पाउडर

विधि की विधि –

  •  ऊपर बताई गई सारी मेरिनेड हैडिंग के अंदर वाली सामग्री को मिला लें और फिर पूरी रात इसे फ्रिज में जाकर रख दें।
  •  एक पैन को गर्म करें और उसमें 1 चम्मच मक्खन डाल दें। इसके बाद इसमें कटी हुई प्याज को सुनहरा होने तक भून लें।
  •  इसके बाद इसमें कटे हुए टमाटर को मिला लें और उसे अच्छी तरह पकने दें।
  •  अब इसमें किशमिश, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और गर्म मसाला मिला लें। इसके बाद इसे आधे मिनट के लिए पका लें। इसके बाद गैस की आंच को कम करके, इसे ठंड़ा होने दें। ठंडा होने पर इसमें 1 कप पानी मिला कर एक स्मूथ पेस्ट तैयार कर लें।
  •  अब पैन में मक्खन डालकर उसमें इलायची, दालचीनी और तेज पत्ता डाल दें।

यह भी पढ़े: कुछ मिनटों में बनाएं वियतनामी चिकन रेसीपी

  •  इसके बाद इसमें अदरक और लहसुन का पेस्ट मिला लें और इसे तब तक पकाएं जब तक इसमें से कच्चे होने की बदबू दूर ना हो जाएं।
  •  अब चिकन को पैन में डाल लें और उसे मध्यम आंच में पकाएं।
  •  इसके बाद इसमें प्याज की प्यूरी डाल दें और अच्छी तरह से हिलाएं।
  •  इसमें नमक, चीनी, पानी और सीजनिंग मिला लें।
  •  चिकन को कोमल होने तक पकाएं।
  •  इसके बाद कसूरी मेथी और क्रीम डाल कर मिला लें।
  •  बटर चिकन को अब ताजा कटे हुए धनिए से सजा लें।
  •  बटर चिकन को नान, बटर नान या जीरा राइस के साथ सर्व करें।
Butter Chicken1Image Source:

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version