Home मेहंदी सेलिब्रिटी कलाकारों की मेहंदी के ये डिजाइन आप भी जरूर अपनाएं

सेलिब्रिटी कलाकारों की मेहंदी के ये डिजाइन आप भी जरूर अपनाएं

0

सभी लड़कियां अपनी शादी के दिन एक परफेक्ट और ब्यूटीफुल दुल्हन दिखने का सपना संजोय रखती हैं। हेयर स्टाइल से लेकर पोशाक तक और मेहंदी से लेकर मेकअप तक दुल्हन के लिए सभी कुछ महत्वपूर्ण होता हैं। सेलिब्रिटी कलाकारों का भी ऐसा ही सपना होता हैं। आजकल मेहंदी के अनेक डिजाइन चलन में हैं। इन अद्भुत और खूबसूरत डिजाइनों को सेलिब्रिटी कलाकार भी अपनी शादी पर अपनाती हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ सेलिब्रिटी कलाकारों के बारे में जिन्होंने दुल्हन बनने पर अपनाएं मेहंदी के ये ट्रेंडी डिजाइन..

यह भी पढ़ें – बॉलीवुड के ये 8 सेलिब्रिटीज एयरपोर्ट में दिखीं अपने बेहतरीन स्टाइल में

1. बिपाशा बसु (Bipasha Basu)-

बिपाशा बसु और करण की शादी के शुभ अवसर पर खास मेहंदी समारोह का आयोजन किया गया था। बिपाशा ने उस दिन जो मेहंदी लगाई थी, बेशक इस सेलिब्रिटी कलाकार के हाथों में मेहंदी का प्रयोग कम था, पर जितना भी किया गया था, वो परफेक्ट था। दुल्हन बनने जा रही लड़कियां ऐसे मेहंदी डिजाइन को अपने शादी के मौके पर लगा सकती हैं।

2. दिव्यंका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi)-

यह भी पढ़ें – पर्दे पर भाई-बहन की भूमिका निभा चुके हैं यह कपल्स

सेलिब्रिटी कलाकारों की शादी में दिव्यांका की शादी का सभी लोगों में क्रेज था। दिव्यांका के हाथों में बड़े ही खूबसूरती से लगाई गई मेहंदी के डिजाइन में दिव्यांका ने खुद को और अपने पार्टनर के चित्र को मेहंदी में बनवाया था, जो इनके आपसी प्रेम को बयां करता हुआ दिख रहा था।

3. हेजल कीच (Hazel Keech)-

सेलिब्रिटी कलाकारों में हेजल कीच की मेहंदी का डिजाइन भी बिपाशा बसु की ही तरह था। हेजल ने युवराज सिंह के साथ अपनी शादी के मौकों पर कम ही सही पर परफेक्ट मेहंदी लगाई थी। इनके हाथों पर मेहंदी का ये डिजाइन बेहद ही एलिगेंट और यूनिक लग रहा था।

4. सोहा अली खान (Soha Ali Khan)-

यह भी पढ़ें – बिना मेकअप के भी ये सेलिब्रेटिज लगती हैं बेहद खूबसूरत

सोहा अली खान ने अपनी शादी के मौके पर मेहंदी का जो डिजाइन अपने हाथों और पैरों में लगाया था वह खूबसूरत और अद्भुत था और उसमें रॉयल टच दिखाई दे रहा था। उनका मेहंदी के इस डिजाइन ने उसकी खूबसूरती को और बढ़ा दिया था।

5. पूजा बनर्जी (Pooja Banerjee)-

pooja-banerjeeimage source:
image source:

इस सेलिब्रिटी ब्राइड ने अपने शादी के मौके पर परंपरागत मेहंदी डिजाइन को चुना था। जिस डिजाइन को उन्होंने अपने हाथों पर लगाया था वो उन पर काफी सूट कर रहा था। आप भी वैसा ही ट्राई कर सकती हैं।

6. किश्वर मर्कंट (Kishwer Mercant)-

यह भी पढ़ें – इन बॉलीवुड फिल्मों के पीछे की कड़वी सच्चाई आप भी जानें

किश्वर मर्चेंट ने जो परंपरागत मेहंदी लगाई थी वह उनके हाथों पर बहुत खूबसूरत दिख रही थी। वही फूलों के गहने उनको और अधिक खूबसूरत बना रहे थे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version