Home विविध रसोई से रमजान के दिनों में अपने घर वालों के लिए बनाएं चिकन चिली...

रमजान के दिनों में अपने घर वालों के लिए बनाएं चिकन चिली टोस्ट

0

 

रमजान का त्योहार मुस्लिम समुदाय के लिए काफी खास होता हैं। यह मुसलमानों के लिए इबादत और रोजा रखने का महीना होता हैं, तो ऐसे में आप इस खास मौके पर कुछ न कुछ स्पेशल डिश बनाने की सोच रही होंगी। वैसे तो इस दौरान बहुत सी चीजें बनाई जा सकती हैं, लेकिन इस दौरान खाने के स्वाद के साथ ही उसकी पौष्टिकता का भी ध्यान रखना जरुरी होता हैं, तो इसलिए आज हम आपको चिकन चिली टोस्ट की विधि के बारे में बताने जा रहें हैं जो खाने में टेस्टी होने के साथ-साथ हेल्दी भी है।

यह भी पढ़ें – इस तरह बनाएं मैंगो कोकोनट लड्डू

चिकन चिली टोस्ट

सामग्री –

• बटर – 1 चम्मच
• ब्रेड – 4 स्लाइस
• हरी मिर्च – 4
• चिकेन – 100 ग्राम ग्रेटेड किया हुआ
• चीज – 2 क्यूब ग्रेटेड
• नमक – स्वादानुसार
• टमाटर – 1 स्लाइस

यह भी पढ़ें – झटपट बनाएं मसालेदार कॉर्न चाट

बनाने की विधि –

1. चिकन चिली टोस्ट बनाने के लिए आप सबसे पहले ब्रेड की स्लाइस पर बटर लगाएं।
2. कुटी हुई लहुसन की एक सतह ब्रेड पर रखें।
3. ब्रेड पर घिसा हुआ चिकेन फैलाएं और इसके बाद नमक, हरी मिर्च को मिलाएं।
4. इसके बाद ब्रेड स्लाइस को बेकिंग डिश पर रखते हुए उस पर ग्रेटेड की हुई चीज छिड़क दें।
5. ब्रेड को 10 मिनट तक ग्रिल्ल करें।
6. कटे हुए टमाटर से गार्निश करें।
7. चिकन चिली टोस्ट बनकर तैयार हैं, आप इनका सेवन रमजान के दिनों कर सकती हैं।

Image Source:

यह भी पढ़ें – बच्चों के लिए बनाएं क्रीमी मेकरोनी विद ब्रोकली

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version