Home विविध रसोई से चाइनीज फूड के दीवाने हैं, तो जानिए किस तरह बनाया जाता है...

चाइनीज फूड के दीवाने हैं, तो जानिए किस तरह बनाया जाता है चाइनीज नूडल्स

0

क्या आप जानते हैं कि चाइनीज फूड आपका ही पसंदीदा नहीं बल्कि बी टाउन में अभी कुछ दिनों पहले पापा बने शाहिद कपूर का फेवरेट फास्ट फूड भी चाइनीज ही है। जी हां आइए आपको बताते हैं कि शाहिद कपूर खुद इस तरह चाइनीज फूड बनाते हैं। आप भी इस तरह नूडल्स बनाकर अपने परिवार वालों को सर्व कर सकते हैं।

यह भी पढ़े: आपको भी पसंद आएंगे हक्का नूडल्स

सामग्री
• 5 कप नूडल्स ( उबले हुए)
• हरी प्याज -1/3 कप
• सफेद प्याज- 2
• लहसुन बारीक कटा हुआ
• साबुत लाल मिर्च -2
• सोया सॉस -2 चम्मच
• रेड चिली सॉस -2 चम्मच
• सफेद सिरका -1 चम्मच
• काली मिर्च पाउडर- 1 चम्मच
• नमक -स्वादानुसार
• चीनी -1 चम्मच
• रिफाइंड ऑयल- 3 बड़े चम्मच
विधि

1. पैन में 3 चम्मच तेल डालकर गर्म करें।
2. इसमें लहसुन और सूखी लाल मिर्च डालकर धीमी आंच में भूनें।
3. इसके बाद इसमें हरे प्याज का सफेद हिस्सा डाल लें और अच्छी तरह से भून लें।
4. इसके बाद इसमें सोया सॉस, चिली सॉस और सिरका मिला लें।
5. अब पैन में चीनी और नमक डाले और नूडल्स को अच्छी तरह हिलाएं।
6. इसके बाद काली मिर्च पाउडर ऊपर से छिड़के और गैस को बंद कर दें।
7. इसके बाद हरा प्याज नूडल्स में मिक्स कर दें।
8. चिली गार्लिक नूडल्स तैयार है, इसे गरमा गर्म चिली फ्लेक्स डालकर सर्व करें।

chinese-noodles-1Image Source:

 

यह भी पढ़े: एक ऐसा अनोखा मंदिर जहां प्रसाद के रूप में मिलता है नूडल्स

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version