Home विविध रसोई से ऐसे बनाएं चाइनीज वेज मन्चूरियन

ऐसे बनाएं चाइनीज वेज मन्चूरियन

0

वेज मन्चूरियन रेसिपी को अब तक आपने किसी रेस्तरां या होटल में ही खाया होगा, लेकिन क्या आप जानती हैं कि आप इस रेसिपी को आसानी से घर पर भी बना सकती हैं। आज हम आपको इस रेसिपी को बनाने की विधि बताने जा रहें हैं। इस रेसिपी को घर पर बनाना काफी आसान है। आप भी अब घर पर स्वादिष्ट मन्चूरियन बना सकती हैं।

यह भी पढ़ेः चाइनीज फूड के दीवाने हैं, तो जानिए किस तरह बनाया जाता है चाइनीज नूडल्स

मन्चूरियन बॉल बनाने के लिए आवश्यक सामग्री-

  1.  कद्दूकस की हुई गोभी – 2 कप
  2.  कद्दूकस की हुई गाजर – 1 कप
  3.  हरी मिर्च – 1
  4.  काली मिर्च – 2 चुटकी
  5.  कार्न फ्लोर – 4 चम्मच
  6.  सोया सास – 1 चम्मच
  7.  अजीनोमोटो – 2 चुटकी
  8.  नमक स्वादानुसार
  9.  हरा धनिया – 1 चम्मच
  10.  तेल

मन्चूरियन की ग्रेवी के लिए आवश्यक सामग्री-

  1.  तेल – 2 चम्मच
  2.  कद्दूकस किया हुआ अदरक
  3.  हरी मिर्च – 2
  4.  कार्न फ्लोर – 2 चम्मच
  5.  सोया सॉस – 2 चम्मच
  6.  टमाटो सॉस – 2 चम्मच
  7.  चिल्ली सॉस – ½ चम्मच
  8.  वेजिटेबल स्टाक – 1 कप
  9.  चीनी – 1 चम्मच
  10.  नमक स्वादानुसार
  11.  सिरका – 1 चम्मच
  12.  हरा धनिया – 1 चम्मच

यह भी पढ़ेः घर पर बनाएं हनी चिली पोटैटो

वेज मन्चूरियन बनाने की विधि

  •  वेज मन्चूरियन बनाने के लिए सबसे पहले कद्दूकस की हुई सभी सब्जियों को हल्का सा उबाल लें।
  •  अब उबली हुई सब्जियों में काली मिर्च, सोया सॉस, हरा धनिया, हरी मिर्च, कॉर्न फ्लोर, नमक और अजीनोमोटो सभी को अच्छी तरह से मिला दें।
  •  अब इस मिश्रण की गोल आकार में छोटी-छोटी बॉल बना लें और फिर इसे तेल में तलें।
veg-munchurian1Image Source:
  •  अब एक कढ़ाई में तेल को गर्म कर लें और इसमें अदरक और हरी मिर्च डालकर भून लें।
  •  अब इसमें सोया सॉस और टमाटो सॉस डालकर अच्छी तरह से भून लें।
  •  अब कॉर्न फ्लोर को वेजिटेबल स्टाक में घोलते रहें, इसे तब तक घोलें जब तक सारी गांठ खत्म ना हो जाए।
  •  इस घोल में अब मसाले डाल लें और फिर उबाल आने पर इसमें चिल्ली सॉस, विनेगर,अजीनोमोटो और नमक डाल लें।
  •  अब ऊपर से हरा धनिया डाल लें।
  •  मन्चूरियन ग्रेवी में उबाल आने तक इसको धीमी आंच में दो मिनट तक पकाएं और फिर इसमें मन्चूरियन बॉल डाल कर दो मिनट के लिए पकाएं।
  •  हरे धनिए से गार्निश करके वेज मन्चूरियन को सर्व करें।
Image Source:

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version