Home विविध रसोई से गर्मियों में इस तरह बनाएं चॉकलेट चिप आइसक्रीम

गर्मियों में इस तरह बनाएं चॉकलेट चिप आइसक्रीम

0

गर्मियों में हर किसी का मन कुछ ठंड़ा खाने का करता है। हम आपको बता दें कि आप ऐसे में चॉकलेट चिप आइसक्रीम को घर पर बनाकर इसका सेवन कर सकती हैं। चॉकलेट चिप आइसक्रीम को बनाना काफी आसान होता है। आप कुछ ही मिनटों में चॉकलेट चिप आइसक्रीम को बनाकर इसका सेवन कर सकती हैं।

आइए जानते हैं कि आप चॉकलेट चिप आइसक्रीम को किस तरीके से घर पर बना सकती हैं।

यह भी पढ़ेः गर्मियों में इस तरह से बनाएं केसर पिस्ता कुल्फी

चॉकलेट चिप आइसक्रीम की सामग्री-

• दूध – 2 ½ कप
• वनीला कस्टर्ड पाउडर – 2 चम्मच
• क्रीम – 1 कप
• चीनी – 150 ग्राम
• चॉकलेट – ¼ कप

यह भी पढ़ेः गर्मियों के समय झटपट तैयार करें चॉकलेट बनाना आइसक्रीम

चॉकलेट चिप आइसक्रीम बनाने की विधि-

1. इस आइसक्रीम बनाने के लिए सबसे पहले आप एक बर्तन में दूध को गर्म कर लें।
2. इसे अच्छी तरह से उबलने दें।
3. जब यह अच्छी तरह से उबल जाएं तो ऐसे में आप इसमें चीनी मिला लें।
4. इसके बाद इसे गैस से निकालकर ठंड़ा होने के लिए रख दें।
5. आप अब इसमें कस्टर्ड पाउडर मिला लें।

यह भी पढ़ेः इस तरह बनाएं बादाम व खुबानी से हेल्दी दलिया

6. जब कस्टर्ड ठंड़ा हो जाए तो 1 चम्मच चॉकलेट और क्रीम इसमें मिला लें। इसे अच्छी तरह से फैंट लें।
7. अब इसमें चॉकलेट के टुकड़े डालकर एक एयर टाइट कंटेनर में भर लें।
8. इसे अब फ्रिज में रख दें। एक ठंड़े के बाद इसे बाहर निकालें।
9. अब इसे फिर से फ्रिजर में रख लें। चॉकलेट चिप आइसक्रीम बनकर तैयार है आप इसका सेवन कर सकती हैं।

Chocolate Chip Ice Cream recipeimage source:

यह भी पढ़ेः इस तरह घर बैठे बनाएं मैंगो आइसक्रीम

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version