Home विविध फ़ैशन अपने बॉडी शेप के मुताबिक चुनें साड़ी के ब्लाउज

अपने बॉडी शेप के मुताबिक चुनें साड़ी के ब्लाउज

0

साड़ी में हर महिला बेहद ही खूबसूरत दिखती है। साड़ी हर महिला को एक परफेक्ट लुक प्रदान करती है। आपका फिगर कैसा भी हो आपको साड़ी एक अलग ही लुक प्रदान करती है। आप कैसी दिखती हैं, यह इस बात पर भी निर्भर करता है कि आप कैसे ड्रेस अप होती हैं। साड़ी की कई वेरायटी बाजार में उपलब्ध हैं। यह साड़ियां हमारे देश के विभिन्न क्षेत्रों के अनुसार भी होती हैं। अगर आप साड़ी पहनने के दौरान भी कुछ नया ट्राई करना चाहती है, तो आपको अपने फिगर के मुताबिक ही ब्लाउज का चयन करना चाहिए। यह ब्लाउज आपको नया लुक प्रदान करेंगे। साथ ही आपको साड़ी के साथ एक परफेक्ट और शानदार लुक देंगे। साड़ी में बेहतर लुक पाने के लिए सही ब्लाउज का चयन करना बेहद ही जरूरी है। इसलिए आज हम आपके लिए कुछ ब्लाउज के स्टाइल को बता रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप साड़ी के साथ सबसे अलग दिखेंगी।

1. पियर शेप के लिए
भारत में महिलाओं का बॉडी शेप ज्यादातर पियर शेप ही होता है। इसमें महिलाओं के पीछे की ओर का हिप साइज उनके आगे के ब्रेस्ट साइज से ज्यादा बड़ा होता है और उनकी कमर बहुत ही छोटी भी नहीं होती। ऐसे बॉडी शेप की महिलाओं पर क्लासिक ब्लाउज बेहतर लगते हैं। आप इसके लिए स्टालिश ब्लाउज भी ट्राई कर सकती हैं। इसमें स्टिफर नेकलाइन महिलाओं के कंधों को अच्छे से दिखाती है। जिससे आपके पीछे के ओर के हिप साइज के साथ बॉडी का बैलेंस बना रहता है।

How To Choose The Perfect Blouse For Your Body Type1Image Source: blogspot

2. स्पून बॉडी के लिए
इसमें महिलाओं का बॉडी शेप पियर शेप की तरह ही होता है। बस इसमें उनकी कमर थोड़ी पतली होती है। ऐसी महिलाओं में स्पेगिटी स्टैप्स के अलावा क्रॉप्ड ब्लाउज भी बेहद ही अच्छा लगता है। यह आपके आगे के हिस्से पर ध्यान खींचता है।

Image Source: blogspot

3. स्ट्रेट फिगर के लिए
कई महिलाओं का बॉडी शेप स्ट्रेट होता है। मतलब कि इन महिलाओं के ऊपर और नीचे का हिस्सा लगभग बराबर जैसा ही होता है। ऐसी महिलाओं के लिए फिटेड क्रॉप टॉप ही सही विकल्प होते हैं।

Image Source: wordpress

4. आवर ग्लास के लिए
कई महिलाओं का बॉडी शेप आवर गलास की तरह होता है। इस बॉडी शेप में महिलाओं का आगे और पीछे के साइज में अंतर नहीं होता है। इस साइज की महिलाओं के लिए बेस्ट ऑप्शन होता है कि वह स्कून नेक वाले ब्लाउज को ही पहनें। इससे आपकी कॉलर बोन सही ढंग से डिफाइन होती है।

Image Source: looksgud

5. टॉप आवर ग्लास के लिए
यह फिगर काफी हद तक आवर ग्लास की तरह ही होता है। बस इसमें महिलाओं को आगे का हिस्सा उनके हिप साइज से थोड़ा अधिक होता है। इस बॉडी शेप की महिलाओं को ट्यूब कट वाले ब्लाउज को ही ट्राई करना चाहिए क्योंकि यही बॉडी को सही बैलेंस और लुक प्रदान करते हैं, लेकिन यह भी ध्यान रखें कि इसमें आपका ब्लाउज थोड़ा क्रॉप्ड होना चाहिए।

Image Source: ytimg

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version