Home विविध फ़ैशन शादी के लिए चुने कलर कॉम्बिनेशन के लहंगे

शादी के लिए चुने कलर कॉम्बिनेशन के लहंगे

0

शादी का सीजन चौखट पर हैं और हर शादी में दुल्हन आकर्षण का केंद्र होती हैं और हो भी क्यों ना.. शादी के दिन दुल्हन सबसे ज्यादा सुंदर, स्टाइलिश और ग्रेसफुल लगती हैं। हम इस बात को समझते हैं कि होने वाली दुल्हन के लिए कितना मुश्किल होता हैं लहंगे का कलर कॉम्बिनेशन सलेक्ट करना। तो आप घबराइए मत हमारे पास आपकी परेशानी का समाधान हैं। हम आपको बताएंगे इस सीजन में कौन से ट्रेन्डी कलर्स कॉम्बिनेशन हैं जो आपको बनाएंगे अधिक खूबसूरत.. इन कलर्स को पहन कर आप सुंदर ही नहीं बल्की भीड़ से हटकर लगेंगी। तो तैयार हो जाएं शादी को रॉक करने के लिए।

cruz-walks-for-anushree-reddy-at-lakme-fashion-week-summer-resort-2015-21Image Source: https://fashiontrendsandtipsblog.files.wordpress.com/

गोल्डन और मरून
इन दोनों शाही और औपचारिक रंगों का कॉम्बिनेशन इस शादी सीजन में जान ड़ाल देगा। गहरा महरून रंग गोल्डन कलर के प्रभाव को बढ़ाता हैं। कॉन्ट्रास्ट के लिए आप इस पर एम्ब्रॉइडी और वेलवेट फैबरिक का इस्तेमाल कर सकते हैं। अपनी ग्रैंड शादी के लिए आप इस कलर के लहंगे को पहन सकती हैं।

Image Source:https://media.ishimaya.com/

पिंक और ऑरेन्ज
ये कलर्स आपको हॉट और सेक्सी लुक देता हैं, लेकिन इस कलर्स के साथ हमें थोड़ी सावधानी बरतनी पड़ती हैं, हमें इसके साथ संतुलन बना कर चलना पड़ता हैं क्योंकि ये दोनों ही कलर फंकी होते हैं। इसके लिए आपको अपने गहने सिंपल रखने होंगे। इस कलर के लहंगे में आप लेयर लहंगा पहन सकती हैं।

Image Source:https://www.jalsaa.in/

रॉयल ब्लू और बेज
इन दोनों कलर की चमक और कॉन्ट्रास्ट हर दुल्हन पर फबेगा क्योंकि ये स्किन टोन पर सूट करता हैं। बेज कलर शांति को दर्शाता हैं और रॉयल ब्लू कलर दुल्हन को अच्छा लुक देगा। इस अद्भुत रंग के लहंगे में आप बेहद खूबसूरत लगेंगी।

Image Source:https://www.fashionlady.in/

बैंगनी और लाल
ये दो हॉट कलर को कैरी कर के आप बहुत सुंदर और अद्भुत लगेंगी। इस पर आप सिल्वर या गोल्डन कलर की एम्ब्रॉइडी करा सकती हैं। इस कलर के लहंगे के साथ आप कोशिश करें की आप सिर्फ लाल रंग का लहंगा और बैंगनी रंग की चोली या चुन्नी ड़ाल सकती हैं। इसके साथ हीरे के सिंपल गहने पहन सकती हैं।

Image Source:https://www.metromela.com/

डार्क ग्रीन और रेड
ये कलर कॉम्बिनेशन फिर से शादी के सीजन में चकाचौंध बढाने आ गया हैं। हॉट रेड और डार्क ग्रीन शादी के जोड़े के रूप में सबसे अच्छा लगता हैं और काफी डिमांड में भी रहता हैं। इस कलर के लहंगे पर गोल्डन कलर की एम्ब्रॉइडरी बहुत फबती हैं। इसकी खासियत कि ये हर स्किन टोन पर अच्छा लगता हैं और आपके लुक को बढ़ाता हैं। आप इस पर हैवी ज्वैलरी पहन सकती हैं।

Image Source:https://lehenga.pk/

गहरा हरा, सफेद और लाल
इस मौसम में इन तीन सुंदर रंग की तिकड़ी आपकी शादी को रॉक कर सकती हैं। शांति से भरा सफेद रंग, गहरा रंग हरा और लाल के साथ संतुलन कायम करता हैं। इस रंग के लहंगे के साथ आप हैवी चुन्नी पहन सकती हैं लेकिन लहंगा बिल्कुल सिंपल होना चाहिए। चोली पर सिल्वर जरकन का काम इस पर चार चांद लगाता हैं आप इसके साथ हीरे के स्टोन की ज्वैलरी पहन सकती हैं।

Image Source:https://www.ashcreations.ca/

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version