Home स्वास्थ्य सेहत की देखभाल अपने ब्लड ग्रुप के मुताबिक करें सही चाय का सेवन, मिलेगा भरपूर...

अपने ब्लड ग्रुप के मुताबिक करें सही चाय का सेवन, मिलेगा भरपूर लाभ

0

अगर भारतीयों की बात करें तो लगभग 80 प्रतिशत लोगों के दिन की शुरुआत चाय की चुस्कियों के साथ ही होती है या यूं कहें कि इसके बिना उनका दिन शुरु ही नही होता है। बहुत से लोगों को चाय इतनी ज्यादा पसंद होती है कि वह दिन भर में कई बार इसका सेवन कर लेते है। मगर हमारी यह आदत हमारी सेहत के लिए बिल्कुल भी अच्छी नही होती है। लेकिन फिर भी अगर आप इसके बिना नही रह सकते तो आपको अपने ब्लड ग्रुप के मुताबिक ही चाय पीनी चाहिए। यकीनन ये पढ़ कर आप सोच में पढ़ गए होंगे, लेकिन अगर आप अपने ब्लड ग्रुप के मुताबिक चाय पीते हैं तो आपको इसका अधिक लाभ मिलता है। इससे शरीर में नई उर्जा और स्फूर्ति का संचार भी होता है। चलिए जानते हैं कि किस ब्लड ग्रुप वाले शख्स के लिए कौन सी चाय लाभकारी होती है।

A ब्लड ग्रुप –

A ब्लड ग्रुपImage source:

एक शोध के अनुसार इस ग्रुप के लोगों को अक्सर तनाव रहता है, इसलिए वह चाय का अधिक सेवन करते है। लेकिन अगर ये लोग नार्मल चाय की जगह अजवायन या जैसमीन वाली चाय का सेवन करते हैं तो इनकी तनाव की समस्या में काफी राहत आएगी। इन्हें दूध वाली चाय का सेवन न के बराबर ही करना चाहिए।

B ब्लड ग्रुप –

Image source:

इस ग्रुप के लोग भी नार्मल चाय अवोयड करनी चाहिए। इसके स्थान पर वह लेमन टी और तेजपत्ते की चाय पीनी चाहिए। इससे आपका वजह भी कंट्रोल में रहेगा और आपका पाचन तंत्र भी दरुस्त हो जाएगा।

AB ब्लड ग्रुप –

Image source:

इस ग्रुप वाले लोगों को हमेशा नींद की शिकायत रहती है। इन्हें अन्य लोगों की अपेक्षा ज्यादा नींद लेनी पड़ती है। मगर पर्याप्त नींद न मिलने के कारण ये पूरा दिन सुस्त रहते है, जिसे दूर करने के लिए यह चाय का अधिक सेवन करते है। मगर इस ग्रुप के लोगों को चाय या कॉफी की जगह ग्रीन टी या फिर हर्बल टी पीनी चाहिए।

O ब्लड ग्रुप –

Image source:

इन लोगों को खराब पाचन व पेट की अन्य परेशानियां घेरे रखती है। जिस वजह से इन्हें तनाव की परेशानी हो जाती है और इससे छुटकारा पाने के लिए ये चाय पीते हैं। अगर आपका ब्लड ग्रुप भी O है तो आपके लिए अदरक या ग्रीन टी बेहतर विकल्प है।

इन बातों का भी रखें ख्याल –

कई बार काम के दबाव में लोग चाय की अधिक मात्रा का सेवन कर जाते है। मगर दिन 3 से 4 कप से ज्यादा चाय आपकी सेहत को खराब कर सकती है। दूध मिला होने के कारण यह आपके पाचन तंत्र पर भी प्रभाव डालता है। इसके अलावा चीनी की अधिकता भी आपके लिए सही नही है। इसलिए हो सके तो चाय को एक सीमित मात्रा में ही लें और चीनी के स्थान पर शहद को इस्तेमाल करें।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version