Home स्वास्थ्य सेहत की देखभाल इन चीजों का सेवन करने से, कमजोर होती है हड्डियां

इन चीजों का सेवन करने से, कमजोर होती है हड्डियां

0

शरीर को स्वस्थ और मजबूत बनाये रखने को लिये हम तरह तरह की चीजों का सेवन अपनी रोज मर्रा की जिंदगी में करते है। लेकिन बहुत सी चीज़ें ऐसी होती हैं जिसके विषय में हम अनजान होते है और यही हमारे शरीर की हड्डियों को कमज़ोर करने में मदद करती हैं। मजबूत हड्डियों के लिए बॉडी में केल्शियम की मात्रा का होना काफी जरूरी होता है। शरीर में इस तत्व की कमी होने से जोड़ो का दर्द, ऑस्टियोपोरोसिस आदि जैसी कई समस्याए उत्पन्न होने लगती है। बढ़ती आयु के साथ तो ये कठिनाई आती ही है लेकिन आयु से पहले ही ये दिक्क्तें आज के युवाओं में देखने को मिल रही है। जिसका सबसे बड़ा कारण है अपने आहार में लिया जाने वाला ऐसा खाद्य पदार्थ जो आपके शरीर को निर्बल बनाने में मदद करता है। आज हम आपको बताने जा रहे है उन आहारो के बारे में जो आपको बना रहे है निर्बल..

सॉफ्ट ड्रिंक्स

सॉफ्ट ड्रिंक्स

नए-नए फ्लेवर में मिलने वाले कोल्ड ड्रिंक को पीना भला कौन पसंद नही करता है। लेकिन इसमें पाई जाने वाली फॉस्फोरस की मात्रा आपकी सेहत को नुकसान पहुचाने का काम करती है। आवश्यकता से अधिक इसका सेवन करने से शरीर में मौजूद कैल्शियम धीरे-धीरे कम होने लगता है। यही वजह है कि जो लोग ज्यादा कोल्ड ड्रिंक्स, सोडा, फ्लेवर्ड जूस आदि लेते हैं उनकी हड्डियों निर्बल हो जाती है।

ब्रेड

बड़ें हो या बच्चे सुबह की शुरूआत हरकिसी की चाय और ब्रेड के साथ ही होती है। ब्रेड, केक व अन्य बेकरी फूड्स खाना हर किसी को काफी पसंद होता है। मगर क्या आप जानते हैं कि खाने में स्वादिष्ट ये फूड्स आपकी सेहत के लिये कितने खतरनाक साबित हो सकते है। ये हमारे शरीर की हड्डियों को अंदर से खोखला बनाने का काम करते हैं, जिससे आदमी ऑस्टियोपोरोसिस का शिकार हो जाता है।

दूध, मांस, मछली

दूध, मांस, मछली, अंडे का सेवनहमारे शरीर के लिये काफी अच्छा माना गया है लेकिन प्रतिदिन इनका सेवन आपकी हड्डियों को कमजोर बनाने का काम करता है। हाल ही में हुए शोध में पता चला है कि जो लोग प्रतिदिन मांस, मछली, अंडे आदि का सेवन करते हैं, उनमें हड्डी सामान्य लोगों की तुलना में 3-4 गुना अधिक बढ़ जाती है।

चॉकलेट

अत्याधिक मात्रा में चॉकलेट खाना भी हड्डियां को कमजोर बनाने का काम करता हैं। क्योकि इसमें पाया जाने वाला आक्सेलेट कैल्शियम व शुगर को सोख लेता है जो हड्डियों को काफी कमजोर कर देता है।

चाय व कॉफी

चाय व कॉफी में कैफीन की अत्याधिक मात्रा पायी जाती है। आवश्यकता से अधिक इन दोनों का सेवन करने से बॉडी में कैल्शियम की कमी होने लगती है, जिससे हड्डियां व मसल्स धीरे-धीरे कमजोर होने लगते हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version