Home विविध फ़ैशन अपने लहंगे को बनाएं और भी सुन्दर चोली की इन डिजाइन्स के...

अपने लहंगे को बनाएं और भी सुन्दर चोली की इन डिजाइन्स के साथ

0

लहंगा चोली पहनना तो सभी को पसंद होता है और आपने कभी ना कभी तो लहंगा पहना ही होगा। किसी की शादी हो या कोई और खास अवसर, हर जगह लहंगा अच्छा लगता है। वैसे आजकल लहंगों में तो कई सारे डिजाइन देखने को मिल जाते हैं, लेकिन जब बात आती है चोली की तो उसे लेकर अक्सर लोग परेशान हो जाते हैं कि अपने लहंगे के साथ किस तरह की डिजाइन की चोली लें। आज हम आपको कुछ ऐसे ही डिजाइन्स के बारे में बताने जा हैं जिसकी मदद से आप अपने लिए चोली की एक बेहतरीन डिजाइन का चुनाव कर सकेंगी।

1. बिना बाजुओं वाली चोली
यह डिजाइन भी आजकल काफी पसंद किया जा रहा है। आप इस डिजाइन की चोली किसी भी रंग की ले सकती हैं। इस डिजाइन में आप चाहें तो अपने ब्लाउज को एक अलग लुक देने के लिए लहंगों के साथ गहनों का भी प्रयोग कर सकती हैं। वैसे अगर आप इसे पीछे से भी एक डिजाइनर लुक देना चाहती हैं तो आप इसमें डीप गला रख सकती हैं।

Cool choli designs to make your lehengas more beautiful5Image Source: wordpress

2. बैकलेस डिजाइन
यह डिजाइन सबसे ज्यादा प्रयोग में लायी जा रही है। अगर आपकी पीठ सुन्दर है और आप उसे दिखाना चाहती हैं तो आप इस डिजाइन का प्रयोग कर सकती हैं। इस डिजाइन में आप अपनी पसंद के लटकन का भी प्रयोग कर सकी हैं। इससे आपका ब्लाउज और भी ज्यादा सुन्दर लगने लगेगा।

Image Source: netdna-ssl

3. कॉलर नेक डिजाइन
आप चाहें तो इस डिजाइन को भी चुन सकती हैं। इस डिजाइन में आप अपनी पसंद के अनुसार कॉलर को बड़ा या छोटा रख सकती हैं। यह डिजाइन भी हर तरह के लहंगे के साथ अच्छा लगता है। वैसे आजकल कॉलर डिजाइन में कई सारे अलग-अलग डिजाइन मिल जाते हैं, जिससे आपकी चोली और भी सुन्दर लगने लगती है।

Image Source: boutiqueblouses

4. हाई नेक डिजाइन
हाई नेक डिजाइन भी देखने में बहुत अच्छा लगता है। इस डिजाइन में आप चाहें तो नेट का भी प्रयोग कर सकती हैं। वैसे अग आप इस डिजाइन की चोली में लंबी बाहें रखना चाहें तो वो भी रख सकती हैं, क्योंकि उसमें लंबी और छोटी दोनों तरह की बाहें अच्छी लगती हैं।

Image Source: dumdu

5. यू नेक डिजाइन
यू नेक डिजाइन दिखने में जितनी सरल लगती है, यह उतनी ही स्टाइलिश भी लगती है। इस डिजाइन की चोली का प्रयोग आप किसी भी तरह के लहंगे के साथ कर सकती हैं। इतना ही नहीं इस डिजाइन में भी आप अपनी बाहों को अपने अनुसार लंबा या छोटा रख सकती हैं।

Image Source: indianfashion

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version