Home स्वास्थ्य रोजाना नहाना हो सकता है हानिकारक

रोजाना नहाना हो सकता है हानिकारक

0

ठंड का मौसम चल रहा है। इस समय पूरे भारत में कड़ाके की ठंड हो है। ऐसे में हर कोई नहाने से परहेज करता है। लेकिन कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो रोजाना नहाने का नियम नहीं तोड़ना चाहते। एक तरफ जहां रोज नहाना अच्छी आदत है, वहीं आपको यह जानकर हैरानी होगी कि रोजाना नहाना हमारी सेहत के लिए काफी हानिकारक हो सकता है। ऐसा एक शोध में कहा गया है।

ठंड का मौसम चल रहाImage Source: https://thefederalist.com/

एक रिसर्च के आधार पर रोजाना नहाने से हमारे शरीर में मौजूदा तेल हट जाता है, जो हमारे शरीर के लिए काफी आवश्यक होता है।

Image Source: https://napidoktor.hu/

यह खबर पश्चिमी देशों में रहने वाले लोगों के लिए ज्यादा हो सकती है क्योंकि भारत में सभी लोग नहाने के बाद या पहले अपने शरीर में तेल या लोशन लगाते हैं। जबकि पश्चिमी देशों में लोग नहाने के बाद किसी तरह का लोशन या तेल नहीं लगाते। रोजाना नहाकर किसी तरह का लोशन ना लगाने से शरीर में दर्द और धब्बे होने लगते है, जो हमारी सेहत के लिए सही नहीं है।

Image Source: https://lionessebeautybar.net/

हाल में हुए एक सर्वे में यह पाया गया कि पांच महिलाओं में से चार महिलाएं ऐसी हैं जो कि रोजाना नहाने से परहेज करती हैं। जबकि 1/3 महिलाएं हर तीन चार दिन में एक बार नहाती हैं। वह सर्दियों में क्रीम, बॉडी ऑयल, परफ्यूम और डियो लगाकर खुद को ताजा रखती हैं।

Image Source: https://p4.storage.canalblog.com/

एक ऑस्ट्रेलियन कॉलेज के प्रोफेसर ने बताया कि हमारे शरीर से नैचुरल तौर पर कुछ तैलीय पदार्थ निकलते है, जो कि हमारी त्वचा को सुरक्षित रखने में आवश्यक भूमिका निभाते है। ज्यादा नहाने या पानी का इस्तेमाल करने से त्वचा को वह तैलीय पदार्थ नहीं मिल पाता, जो उसे मिलना चाहिए। ऐसे में त्वचा से जुड़ी कई तरह की परेशानियां हो सकती है।

Image Source: https://evdesifa.com/

प्रोफेसर के अनुसार हमें तभी नहाना चाहिए जब हमें नहाने की जरूरत महसूस हो। उन्होंने कहा कि अब लोग नहाने के आदी हो गए हैं, ऐसा बदलाव पिछले 50-60 सालों में ही आया है। ऐसा पहले नहीं होता था। आजकल हर दिन नहाना बहुत आम हो गया है। वहीं रोजाना नहाना आपकी इच्छा नहीं बल्कि आप सामाजिक दबाव में आकर ऐसा करते हैं।

Image Source: https://images.wisegeek.com/

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version