Home स्वास्थ्य रोजाना पालक का जूस पीने से मिलते हैं कई फायदे

रोजाना पालक का जूस पीने से मिलते हैं कई फायदे

0

आमतौर पर लोग पालक की सब्जी बनाकर या फिर इसे पराठे के रूप में खाना पसंद करते हैं लेकिन अगर आपको पालक का पूरा फायदा चाहिए तो पालक का जूस पीना सबसे अच्छा विकल्प है।

पालक में वो सभी पोषक तत्व पाएं जाते हैं जो शारीरिक विकास के लिए जरूरी होते हैं। इसमें मिनरल्स, विटामिन और दूसरे कई न्यूट्रीएंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं। आपको बता दें कि पालक में विटामिन ए, सी, ई और बी कॉम्प्लेक्स भी अच्छी मात्रा में पाया जाता है। इसके अलावा इसमें आयरन, कैल्शियम, पोटैशियम, सोडियम जैसे अन्य पोषक तत्व भी होते हैं। आइए जानते हैं रोजाना पालक का जूस सेवन करने से सेहत को होने वाले फायदों के बारे में।

यह भी पढ़ें – पालक के रस में मिलाकर पिएंगे ये चीजें, तो मिलेगा दोगुना फायदा

पालक के जूस के फायदे :

1. पालक में विटामिन की अच्छी मात्रा होती है। ऐसे में पालक का जूस पीने से हड्डियाँ मजबूत होती हैं।

Daily-consumption-of-spinach-juice-is-beneficiary-1image source:

2. आपको बता दें पालक के जूस में एंटी – ऑक्सीडेंट्स की भरपूर मात्रा में होते है, जो त्वचा की झुर्रियों को दूर करने में मदद करते हैं साथ ही इसके सेवन से चेहरे पर ग्लो आता है।

image source:

यह भी पढ़ें – त्वचा और बाल दोनों के लिए फायदेमंद है पालक

3. अगर आपको त्वचा से जुड़ी कोई समस्या है तो पालक का जूस पीना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। पालक का जूस आपकी त्वचा मे निखार लाता जिससे आप जवान दिखती है। ये बालों के लिए भी अच्छा है।

image source:

4. पाचन क्रिया को दुरुस्त रखने के लिए भी पालक का जूस पीने की सलाह दी जाती है। ये शरीर के विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मददगार है। इसके अलावा अगर आपको कब्ज की समस्या है तो भी आप यह जूस आपके लिए फायदेमंद रहेगा।

image source:

यह भी पढ़ें – बच्चों के लिए पालक बहुत फायदेमंद होता है, जानिए कैसे?

5. कई अध्ययनों में कहा गया है कि पालक में मौजूद कैरोटीन और क्लोरोफिल कैंसर से बचाव में सहायक हैं। इसके अलावा ये आँखों की रोशनी के लिए भी अच्छा है।

image source:

6. गर्भवती महिलाओं को भी पालक का जूस पीने की सलाह दी जाती है। इसे पीने से गर्भवती महिला के शरीर में आयरन की कमी दूर हो जाती है।

image source:

यह भी पढ़ें – गाजर और पालक का जूस है फायदेमंद, जाने कैसे

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version