Home विविध रसोई से दीपावली के स्पेशल दिन बनाएं बेसन की बर्फी

दीपावली के स्पेशल दिन बनाएं बेसन की बर्फी

0

 

इस वर्ष दीपावली 19 अक्टूबर को हैं जिसे लेकर ढेरो साजो सामान से सजे बाजार लोगों की भिड़ से खचाखच भरे हैं। लोग इस पुनीत त्योहार की धूमधाम से तैयारीयां कर रहे हैं। हर जगह लोग अपने घरों और दफ्तरों की साफ-सफाई एवं सजावट करने में लगे हैं क्योंकि माना जाता हैं, मां लक्ष्मी को साफ सफाई पसंद हैं। इस अवसर पर जगमग रौशनी और सजावट के बीच भगवान गणेश एवं मां लक्ष्मी की पूजा की जाती हैं। पटाखें, फुलझड़ियां छोड़ी चलाई जाती हैं और साथ ही साथ खूब मिठाइयां खाई जाती हैं। चूंकि बाजार में मिलने वाली मिठाइयां मिलावटी और नकली हो सकती हैं इसलिए इससे छुटकारा पाने के लिए बेहतर यह होगा की आप घर पर ही मिठाइयां बनाएं जो खाने में स्वादिष्ट होने के साथ-साथ स्वास्थ्यवर्धक भी होंगी। आइए जानते हैं इस दीपावली सबकी मनपसंद एवं स्वादिष्ट बेसन की बर्फी बनाने की विधि के बारे में, जिसे कम समय में आसानी से बनाया जा सकता हैं।

यह भी पढ़ें – दीपावली स्पेशल : कोकोनट बर्फी रेसिपी

बेसन की बर्फी के लिए जरूरी सामग्री –

• बेसन – 500 ग्राम
• चीनी – 500 ग्राम
• पानी – 250 मिलीलीटर
• खोवा – 250 ग्राम
• घी – 500 ग्राम
• मेवे (बारीक कटे हुए)
• इलायची पाउडर – 7 – 8 इलायची का
• बादाम, पिस्ता, काजू (बारीक कटे हुए ) – इच्छानुसार
• नारियल पाउडर – 1 कप

यह भी पढ़ें – दीपावली स्पेशल : बालूशाही मिठाई

बेसन की बर्फी बनाने की विधि –

1. बेसन की बर्फी बनाने के लिए सबसे पहले आप एक कड़ाही या नॉनस्टिक पैन में घी डालकर गर्म करें।
2. अब उसमें बेसन को छानकर डालें और गैस की आंच धीमी रखें।
3. इसे ब्राउन कलर होने तक अच्छे से भूनें। फिर गैस बंद करके कड़ाही उतार लें।
4. अब एक कड़ाही में पानी डालकर गर्म करें फिर उसमें चीनी डालें और उबलने दें। इसकी दो तार की चाशनी बना लें।
5. जब चाशनी गाढ़ी होने लगे तो इसे चम्मच से निकालकर एक बूँद प्लेट में डालें और थोड़ा ठंडा होने दें। अंगूठे और ऊँगली के बीच तार बनाकर देखें। अगर चाशनी में तार बन रहें हैं तो चाशनी बनकर तैयार हैं।
6. फिर इसमें बेसन और खोया मिलाएं और गैस बंद कर दें।
7. इसमें पीसी इलायची, नारियल पाउडर और बारीक कटे हुए मेवे भी मिला दें।
8. अब एक थाली लें और उसमें घी डाले। फिर बेसन का मिश्रण डालकर उसमें फैला लें।
9. जब मिश्रण ठंडा होकर सेट हो जाएं तो इसे बर्फी के आकार में काट लें।
10. आपका स्वादिष्ट बेसन की बर्फी बनकर तैयार हैं।
11. इसे एयरटाइट डब्बे में भरकर रखें।
12. इस डिश को खुद भी खाएं और मेहमानों को सर्व करें।

बेसन की बर्फी
Image Source:

यह भी पढ़ें – दीपावली स्पेशल : गाजर की बर्फी

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version